फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chauhan orders to strictly follow Lockdown guidelines in Madhya Pradesh after bride found Coronavirus positive in Bhopal

Corona: शिवराज सरकार सख्त, शादी की सालगिरह की पार्टी आयोजित करने पर अधिकारी निलंबित

Fri, 22 May 2020 06:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan orders to strictly follow Lockdown guidelines in Madhya Pradesh after bride found Coronavirus positive in Bhopal
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त नजर आ रहे हैं। सीएम ने कोरोना वायरस के दौरान मध्यप्रदेश में लागू लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। इसे लेकर निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई भी हो रही है।  

विज्ञापन


इसी क्रम में इंदौर में एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उसने अपनी शादी की सालगिरह की पार्टी आयोजित की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। 
विज्ञापन


क्या हैं दिशा-निर्देश

मध्यप्रदेश में दिशा-निर्देश के अनुसार संक्रमित क्षेत्रों के बाहर शादी की अनुमति तो है, लेकिन बरात नहीं निकाली जा सकती और न ही बड़ा समारोह किया जा सकता है। शादी में वर-वधु पक्षों से 25-25 (कुल 50) सदस्यों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यह चेतावनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए दी। सीएम ने भोपाल की घटना के बाद यह चेतावनी दी। 

समीक्षा में सीएम ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक ने काम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि भोपाल में एक बारात आई, जिसमें शादी के तीसरे दिन दुल्हन संक्रमित निकली। इसके बाद दूल्हे समते 32 बरातियों को क्वारंटीन किया गया। 


युवती की सोमवार को शादी हुई थी। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी को सात दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed