फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj's gift: 300 crore loan to women self-help groups, said - every sister should live with respect

शिवराज का तोहफा: महिला स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण, कहा- हर बहन सम्मान के साथ जिए

Tue, 08 Feb 2022 06:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 06:32 PM IST
सार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 300 करोड़ का ऋण वितरित किया और उनसे संवाद किया।

विज्ञापन
Shivraj's gift: 300 crore loan to women self-help groups, said - every sister should live with respect
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के मिंटो हॉल से महिला स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ का ऋण वितरित किया। सीएम चौहान विभिन्न जिलों के स्व-सहायता समूहों से वर्चुअल रूप से जुड़े और ऋण वितरित करने के साथ ही उन्होंने स्व-सहायता समूहों से संवाद भी किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास से जीवन यापन के लिए धन बहुत जरूरी है, इसलिए मैं चाहता हूं कि हमारी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनें, आजीविका मिशन से हमें इस ध्येय की प्राप्ति में बहुत मदद मिल रही है। 
विज्ञापन




महिलाओं को दिया 50 फीसदी आरक्षण
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की बहनों के स्व-सहायता समूह को बैंकों से ऋण प्राप्त होता रहे और वह आगे बढ़ती रहें, इसके लिए मैं स्वयं बैंकों के साथ बैठकें करता हूं। सीएम ने स्व-सहायता समूह की बहनों को भरोसा दिलाया कि वे हर कदम पर उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंचायत, नगर पालिका, पार्षद, मेयर और सरपंच जैसे पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण बहन-बेटियों को दिया है। अब बहने बड़े-बड़े पदों पर सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी हर बहन पैसा कमाए और सम्मान के साथ जिए। उसकी आमदनी बढ़े और इसका सबसे प्रभावी उपाय है आजीविका मिशन। मेरा सपना है कि मेरी हर गरीब बहन आजीविका मिशन से जुड़कर कम से कम 10 हजार रुपये महीना कमाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने का किया आग्रह
सीएम चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके बनाए उत्पादों को आजीविका मार्ट पोर्टल के माध्यम से बेचने का प्रयास करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में प्रोडक्ट अपलोड करने से आपको घर बैठे ही ऑर्डर मिलने लगेंगे।


सीएम ने कहा कि बचपन से ही मैंने बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव होते देखा है। तभी से दिमाग में यह बात बैठ गई कि मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के लिए हर संभव कार्य करना है। मैंने संबल योजना बनाई, ताकि बच्चों के जन्म से पहले नारी शक्ति के हितों की सुरक्षा हो सके। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की और मुझे बताते हुए गर्व की अनुभूति होती है कि 41 लाख से अधिक बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी हैं। अब हम लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed