फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj's cabinet: 1 thousand rupees fine will be charged if cattle are left in a public place in the state

MP कैबिनेट के फैसले: प्रदेश में आवारा पशुओं पर जुर्माना बढ़ा, पीसीसीएफ के चार नए पदों को मंजूरी

Wed, 27 Apr 2022 12:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट में कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि (संशोधन) अध्यादेश 2022 के प्रारूप का अनुमादन किया।

विज्ञापन
Shivraj's cabinet: 1 thousand rupees fine will be charged if cattle are left in a public place in the state
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि (संशोधन) अध्यादेश 2022 के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगर आवारा जानवर सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दिए तो एक हजार रुपये का जुर्माना उसके मालिक से वसूला जाएगा। अध्यादेश के प्रस्ताव में यह जुर्माना पांच हजार रुपये करने की बात कही गई थी, जिसे एक हजार रुपये किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक जगह पर पशुओंं को खुला छोड़ने से दूसरे व्यक्तियों को नुकसान होता है। सड़क पर यातायात भी बाधित होता है। उच्च न्यायालय ने भी अलग-अलग याचिकाओं में इसे लेकर आदेश दिए थे। उसका पालन ही कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्ताव को भी मंजूरी 
बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के चार पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई। अस्पताल मैनेजमेंट के लिए उप रजिस्ट्रार, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक तथा बायोमेडिकल इंजीनियर के 69 पदों को सृजित करने पर भी मुहर लग गई। दतिया में मोटर ट्रांसपोर्ट स्कूल की स्थापना करने के साथ ही संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना को स्वीकृति दी गई।

बैठक से पहले सीएम ने दी जानकारी
शिवराज सिंह ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को अलग-अलग विषयों जैसे अमरकंटक में कोई भी नया निर्माण नहीं करने की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। मध्य प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी का लोकार्पण वर्चुअली भी करेंगे। उन्होंने  बताया कि इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 7-8 जनवरी और प्रवासी भारतीय दिवस 9  जनवरी को होगा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन से भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed