फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj had to face Protest stone pelting on the convoy in Ujjain

उज्जैन में शिवराज को करना पड़ा विरोध का सामना, काफिले पर पथराव

Tue, 18 Sep 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Tue, 18 Sep 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Shivraj had to face Protest stone pelting on the convoy in Ujjain

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण में उन्हें उज्जैन जिले में विरोध का सामना करना पड़ा है। उनकी गाड़ियों के काफिले पर पथराव किया गया जिसके कारण पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। यह पथराव रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूखेड़ी में बीती रात करीब 8 बजे हुआ। घटना में शामिल लोगों की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घटना के बाद से ही पथराव करने वाले लोग फरार हो गए हैं। उज्जैन और रतलाम पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जन आशीर्वाद यात्रा निकलने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले अभी तक दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं जन आशीर्वाद यात्रा को करणी सेना का भी विरोध सामना भी करना पड़ रहा है। महिदपुर पहुंचने तक तीन जगह करणी सेना के सदस्यों ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस को लगभग 150 लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।
विज्ञापन


जन आर्शीवाद यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन की अगुवाई में यह यात्रा 14 जुलाई से निकाली गई है। यात्रा 55 दिन की है और इस दौरान शिवराज द्वारा 700 से ज्यादा जगहों पर भाषण देने का लक्ष्य है। अब यह यात्रा अपने दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। इसे सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से निकाला जाएगा। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश की जनता को सरकार के कार्यों को बताना और उनसे संवाद करना है। इस यात्रा के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की पूरी जनता का आर्शीवाद चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू से विरोध भी जारी
इस यात्रा के शुरू होने के साथ ही पहले तो विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधा और इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया। वहीं दूसरी ओर कई दलों जिनमें करणी सेना आदि शामिल हैं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed