फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj downplays controversy over modi absence from posters

'पोस्टर विवाद फिजूल, मोदी मेरे बड़े भाई की तरह'

Thu, 25 Jul 2013 08:03 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Thu, 25 Jul 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
shivraj downplays controversy over modi absence from posters

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बड़े भाई की तरह बताते हुए उनकी रथ यात्रा में मोदी के पोस्टर नहीं होने संबंधी हालिया विवाद को फिजूल करार दिया है।

विज्ञापन


चौहान ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने काफी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने देश के सामने विकास की एक बेहतर तस्वीर पेश की है। मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। मैं यह पहले भी कहा हूं और फिर कह रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी हमारे राष्ट्रीय नेता हैं।

विवाद पर उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है यह मोदी और मैं अच्छी तरह जानते हैं। इस तरह के मामले से किसी तरह का अलगाव पैदा नहीं होगा।

विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश भर के लिए निकली चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में मोदी के पोस्टर गायब होने से मीडिया में इन दोनों नेताओं के बीच अलगाव की अफवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि मोदी के पोस्टर गायब होने के पीछे किसी तरह की रणनीति कार्य नहीं कर रही थी। रथ यात्रा को प्रदेश के गांव गांव से गुजरना है। सो उसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय नेताओं के पोस्टर होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह भी जरूरी नहीं कि राष्ट्रीय नेता हर कार्यक्रम में भाग लें। यात्रा सुबह से रात तक चल रही है। ऐसे में हम यात्रा में राष्ट्रीय नेताओं को बुलाए यह संभव नहीं।


चौहान ने कहा कि एक छोटे से गांव के लिए मैं ही काफी हूं। जब बड़े नेताओं की जरूरत होगी तो उनको भी बुलाया जाएगा।

आगामी 25 सितंबर को भोपाल में होने वाली पार्टी की रैली में मोदी की उपस्थिति पर चौहान ने कहा कि पार्टी का पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व रैली में रहेगा। हम छोटी से चीज के लिए उनको कष्ट नहीं देंगे। मध्य प्रदेश में स्थिति संभालने के लिए हम ही काफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed