फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj cabinet: Country's largest medical device park will be built in Ujjain, 5 new industrial areas will also be approved

शिवराज कैबिनेट: देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन में बनेगा, 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों को भी स्वीकृति

Tue, 05 Apr 2022 01:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

शिवराज कैबिनेट ने उज्जैन में देश के सबसे बड़े मेडिकल  डिवाइस पार्क बनाने को स्वीकृति दी है। इसके अलावा 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों को प्रशासनीक अनुमति के साथ ही छोटे पशु पालकों को गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी खरीदने शून्य प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Shivraj cabinet: Country's largest medical device park will be built in Ujjain, 5 new industrial areas will also be approved
मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट में अहम निर्णयों को दी स्वीकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज कैबिनेट ने उज्जैन में देश के सबसे बड़े मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने को स्वीकृति दी है। इसके अलावा 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों को प्रशासनीक अनुमति के साथ ही छोटे पशु पालकों को गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी खरीदने शून्य प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक् मंत्रालय में मंगलवार को हुई। गृहमंत्री नरोत्मम मिश्रा ने बताया कि इसमें सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने सुशासन एवं डेवलपमेंट रिपोर्ट-2022 की मंत्रि परिषद को जानकारी दी। मंत्रि परिषद ने रिपोर्ट पेश करने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 18-19 अप्रैल को तीर्थ दर्शन यात्रा पर कैबिनेट मंत्री के एक साथ जाने को लेकर निर्णय लिया गया कि अब मंत्री अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग ट्रेन से जाएंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया कि उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क खोलने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह देश का सबसे बड़ा डिवाइस पार्क होगा। 360 एकड़ में उज्जैन और देवास के बीच बनेगा। यहां पर 40 हजार करोड़ का निवेश आने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना को प्रशासकीय मंजूरी दी गई। इसमें भोपाल के बैरसिया, सीहोर के आष्टा, धार के तिलगारा और रतलाम और नरसिंहपुर में मंजूरी दी गई है। इन औद्योगिक क्षेत्रों से 32 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आने की संभावना है। यहां पर 38 हजार 450 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैबिनेट के अन्य निर्णयों में जबलपुर उच्च न्यायालय में 5 पदों की मंजूरी दी गई। विधि विभाग में अभिभाषकों के पुस्तकालय के लिए 2 लाख रुपये का निर्णय लिया है। वहीं, ग्रामीण विकास बैंकों में अंश पूंजी और राज्यांश की हिस्सेदारी देने का फैसला लिया गया है। जिससे क्षेत्रीय बैंकों की 1072 शाखाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। 
 
मिश्रा ने बताया कि नगरीय निकायों में 10 साल से पुरानी गाड़ियां हटाई जाएंगी। नई फायर ब्रिगेड गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इसका भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा पशुओं के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा के बाद अब पशु पालकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर सरकार लोन उपलब्ध कराएंगी। इसमें पशु पालक गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी समेत अन्य का पालन कर सकेंगे। वहीं, छिंदवाड़ा के राजा शंकर शाह विश्विवाद्यालय में शामिल बैतूल जिले को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में शामिल करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

 
मिश्रा ने बताया कि कन्या विवाह और कन्या निकाह योजना में 55 हजार रुपये की राशि कैबिनेट ने स्वीकृत करने का तय किया है। इसमें 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए और 11 हजार रुपये बेटी के हाथ में नगद दिए जाएंगे। बाकी 35 हजार रुपये की राशि से गृहस्थी का गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed