मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों का नामकरण सफाई मित्र के तौर पर किया। सफाई मित्रों को भोजन परोसा। साथ ही उनके लिए स्टार रेटिंग के अनुसार सालाना भत्ते एवं प्रतिमाह 150 रुपये जोखिम भत्ते की घोषणा भी की।
2 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई मित्रों के लिए भोज का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों का सेवा भाव प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाई मित्रों को सात हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। इसी तरह 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाईकर्मियों को 5000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई मित्फार शहर को 5 स्टार या 7 स्टार दिलवाने का प्रयास करें। इसमें नागरिक भी उनका सहयोग करें।
3 of 3
मुख्यमंत्री सफाई मित्रों को खाना परोसते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
जीरो वेस्ट सिद्धांत पर कचरे का निपटान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कचरे के वर्गीकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर प्रबंधन किया जाए। सीएम की ओर से सफाई मित्रों को दिए भोज को भी जीरो वेस्ट सिद्धांत के तौर पर किया जाए।