{"_id":"61d57bf6520b4e6220050964","slug":"shivraj-accuses-congress-gandhi-family-for-lapse-in-pm-security-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा में चूक: शिवराज बोले- गांधी परिवार और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा में चूक: शिवराज बोले- गांधी परिवार और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया
Wed, 05 Jan 2022 04:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:44 PM IST
सार
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर कड़ा हमला बोला है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की है। देश की जनता इसके लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली थी। इसे रद्द कर दिया गया। फिरोजपुर में बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी, जिससे प्रधानमंत्री हुसैनीवाला बॉर्डर से ही दिल्ली लौट गए। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किमी दूर, जब पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को ब्लॉक कर दिया। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर ही फंसे रहे। इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मसले पर शिवराज ने कहा कि देश की करोड़ों जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वह इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी। यह प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है, ये तो राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। क्या कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार नफरत से इतना भरे हैं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खेल जाए? यह आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिए कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj का @INCIndia पर बड़ा हमला। कहा- क्या कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और @RahulGandhi गांधी परिवार नफरत से इतने भरे हैं कि @narendramodi की सुरक्षा से खेल जाए? #PMModi #PMSecurityBreach #ShivrajSinghChouhan https://t.co/HtvqVKKDzT pic.twitter.com/osM7rXBm4F
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) January 5, 2022