फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Young man shot dead his girlfriend in Shivpuri's Pachbawdi village

Ashoknagar: युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद उसके पिता को दी सूचना, फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 09 Jul 2023 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र के पचबावड़ी गांव में प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में भोपाल किया गया रेफर।

विज्ञापन
Young man shot dead his girlfriend in Shivpuri's Pachbawdi village
नीतू रघुवंशी और राधिका रघुवंशी का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र के पचबावड़ी गांव में बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रहने वाले विनेका गांव निवासी नीतू रघुवंशी के पचबावड़ी गांव में मामा रहते हैं और उनके यहां उसका कई वर्षों से आना-जाना था। ग्रामीणों के अनुसार युवक का पचवाबड़ी गांव की ही राधिका रघुवंशी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार-रविवार की बीती रात करीब एक बजे प्रेमी युवक ने लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद युवक ने प्रेमिका के पिता को फोन करके बताया कि उसने उनकी लड़की को मंदिर के अंदर गोली मार दी है, जब परिजनों ने मौके पर पहुंचे देखा तो लड़की वहीं पर पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घटना के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस राधिका को अस्पताल लेकर जा रही थी इसी दौरान प्रेमी युवक का लड़की के पिता भास्कर रघुवंशी को फिर से फोन आया और इस बार उसने उन्हें बताया कि उसने मंदिर से कुछ दूर हैंडपंप के पास खुद को भी गोली मार ली है। उसके बाद लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो युवक मौके पर घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं, लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 बजे घर पर नहीं मिली लड़की
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी लड़की ने इस वर्ष कक्षा 12वीं पास की थी। एक दिन पहले गुना के कॉलेज में एडमिशन लिया था। रात के समय खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। लड़की की दादी और मां उसके पास ही सोई हुई थीं। 12 बजे जब दादी की नींद खुली तो लड़की बिस्तर पर नहीं थी। कुछ देर तक जब वह नहीं आई तो उन्होंने लड़की की मां को बताया फिर पिता को बताया। जब वह अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे तभी लड़के ने गोली मारने की फोन पर बात बताई।

गांव के लड़कों को कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई
मृतक युवती के पिता ने बताया कि वह लड़का कुछ दिनों से गांव में काफी आता जाता था। हमारे घर से कुछ दूर गांव में बैठने का स्थान बना रखा था। वहां पर दिनभर लड़के बैठे रहते थे। दो दिन पहले गांव के कुछ लड़कों को लड़की की फोन पर बात करने की कुछ रिकॉर्डिंग सुना रहा था। हालांकि इस बारे में लड़की के पिता का कहना है कि लड़की की उससे बात होती थी या नहीं यह जानकारी नहीं है।

युवती के परिजनों का कहना है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था। पहले इंदौर में काम करता था। वहां पर भी इसी तरह की प्रवृत्ति थी। एक दिन पहले वह कुछ युवकों के साथ घर के आस पास हाथ में पिस्टल लिए हुए घूमते हुए दिखाई दिया था। इसी दौरान उसने एक बार फायर भी किया।


मामले में नई सराय थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना रात करीब एक से 1:30 बजे के बीच की है। युवक की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया है। लड़की का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसमें आरोपी प्रेमी पर हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed