फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Video viral of giving water to cobra snake in Shivpuri

Shivpuri News: प्यासे सांप का वीडियो वायरल, कोबरा को एक शख्स ने जग से पिलाया पानी

Sat, 01 Oct 2022 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स सांप को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Video viral of giving water to cobra snake in Shivpuri
सांप को पानी पिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोबरा सांप को पानी पिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स कोबरा सांप को पानी पिला रहा है और यह कोबरा सांप नजदीकी से पानी पी रहा है।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि जब यह कोबरा सांप पानी पी रहा था तो उसके चारों तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लेकिन यह कोबरा सांप इतना प्यासा था कि वह अपनी स्थान से नहीं हटा और पानी पीता रहा। यह वायरल वीडियो शिवपुरी जिले की नरवर तहसील का है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



नरवर तहसील में नवरात्रि महोत्सव के दौरान नरवर नगर के वार्ड क्रमांक 2 कोटिया वाले मंदिर के पेड़ पर एक कोबरा सांप बैठा था। श्रद्धालुओं ने जब मंदिर के पेड़ पर देखा तो वहां उन्हें सांप बैठा दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने सर्प मित्र को बुलाकर उसका रेस्क्यू करवाया। इसके बाद कोबरा को पानी पिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नजारे को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सर्प मित्र सलमान पठान का कहना है यह आम लोगों के लिए काफी घातक हो सकता है। इसलिए भूलकर भी कोबरा सांप को पानी नहीं पिलाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्यास के दौरान यह और भी खतरनाक होता है। कभी भी लोगों को काट सकता है। इसलिए सर्प मित्र या अन्य विशेषज्ञों के द्वारा इस काम को किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed