फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   The game of superstition played in the district hospital of Shivpuri

MP News: शिवपुरी के जिला अस्पताल में 'जादू-टोना', प्रीमैच्योर नवजात के लिए मंत्र पढ़कर अस्पताल में फेंकी भभूत

Thu, 06 Oct 2022 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 06:55 PM IST
सार

बच्चे के पिता संतोष जाटव ने बताया कि उनके बच्चे की डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल परिसर में 'माता' को बुलाना पड़ा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा जिंदा रहेगा या फिर नहीं। 

विज्ञापन
The game of superstition played in the district hospital of Shivpuri
जिला अस्पताल में भभूत उड़ाई गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल में टोने-टोटके का मामला सामने आया है। एक महिला अपने साथ कागज में भभूत लेकर पहुंची, फिर मंत्र पढ़कर यहां-वहां फेंकने लगी। कैमरों में सारा माजरा रिकॉर्ड हो गया है। महिला अस्पताल में भर्ती प्रीमैच्योर नवजात के लिए पहुंची थी। परिजनों ने ही महिला को अस्पताल में बुलवाया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक महिला को पोहरी से भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी के पश्चात बच्चा कम दिन का होने के कारण उसे पोहरी से रेफर किया गया था। बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया है। बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसी बच्चे के लिए परिजनों ने एक महिला ओझा को बुलवाया था। बच्चे के पिता संतोष जाटव ने बताया कि उनके बच्चे की डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। इसलिए उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में 'माता' को बुलाना पड़ा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा जिंदा रहेगा या फिर नहीं। संतोष ने बताया कि वह कभी भी किसी भी समय अपनी दादी के पास माता को बुला लेते हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगे कैमरों में सारा मामला दर्ज हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग महिला कागज में भभूत रखे हुए हैं। उसे कुछ महिला-पुरुष घेरे हुए हैं। बुजुर्ग महिला पहले कुछ भभूत पास बैठे लोगों को देती है, जो उसे अपने सिर पर लगा लेते हैं। फिर महिला हाथ में भभूत लेकर कुछ मंत्र पढ़ती है और भभूत अस्पताल में यहां-वहां फेंक देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले पर सिविल सर्जन डॉ आरके चौधरी ने बताया कि पोहरी से एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के यहां एक लड़का पैदा हुआ जो कम दिन का है जिसे एसएनसीयू में भर्ती कराया है फिलहाल बच्चे तक कोई भभूति नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed