{"_id":"64f741ff28958934fc005d1d","slug":"shivpuri-yashodhara-raje-says-i-will-contest-election-from-my-old-seat-as-i-am-not-temporary-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: यशोधरा शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगी, कहा- मैं स्थायी हूं, मुझे कहीं और जाने की जरूरत नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: यशोधरा शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगी, कहा- मैं स्थायी हूं, मुझे कहीं और जाने की जरूरत नहीं है
Tue, 05 Sep 2023 08:28 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:28 PM IST
सार
हाल ही में भाजपा के कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसे खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कोलारस से लड़ने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा था। यशोधरा ने इन अटकलों को विराम दे दिया है।
विज्ञापन
शिवपुरी में यशोधरा राजे ने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने साफ कर दिया है कि वह शिवपुरी विधानसभा सीट छोड़कर कहीं और से चुनाव नहीं लड़ने वाली। उन्होंने इस संबंध में लग रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि वे अस्थायी नहीं, स्थायी हैं। उन्हें कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। अटकलें लग रही थी कि रघुवंशी को लग रहा था कि उनका टिकट कट सकता है। उनकी जगह यशोधरा यहां से चुनाव लड़ सकती है। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, यशोधरा ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है। यशोधरा ने कहा कि "यह प्रश्न क्यों आ रहा है? मैं अस्थायी कब से हो गई? मैं तो स्थायी हूं। मुझे कहीं जाने की जरूरत ही नहीं है। यह अटकलें वह लगा रहे हैं जो शिवपुरी सीट को देख रहे हैं। अटकलें जो लगाते हैं, उनसे पहले पूछना चाहिए। जिसने अफवाह उड़ाई, उसे शिवपुरी सीट चाहिए।"
विज्ञापन
विरोधियों के आरोपों पर यशोधरा ने कहा कि क्लाइमेट चेंज हो रहा है। धूप भी तेज है, इसलिए काला चश्मा पहनना होगा। पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र जैन गोटू ने आरोप लगाया था कि काला चश्मा पहनकर लोग यहां आते हैं। विकास कार्य पूरे नहीं होते। उन्हें ही यशोधरा ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर कहा- यह लोकतंत्र है
वीरेंद्र रघुवंशी की शिवपुरी सीट से दावेदारी से जुड़े सवाल पर यशोधरा ने कहा कि यह लोकतंत्र है। कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। एक नहीं बल्कि दस लोग चुनाव लड़ सकते हैं। मैने यहां इतना काम किया है, कि उन पर पीएचडी हो सकती है। यशोधरा ने पुरानी शिवपुरी स्थित सुभाष पार्क के पास 2.48 करोड़ रुपये की लागत से 6.6 किमी लंबी 11 सड़कों का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड एक में 25 लाख की लागत से बने संजीवनी क्लीनिक और 95.86 लाख की लागत से बने तीर्थयात्री सेवा सदन का भी लोकार्पण किया। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
