फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri wife wants to leave her husband and live with her lover climbed the tower

मोहब्बत में अनोखी जिद: दो बच्चों की मां टावर पर चढ़कर बोली- मैं पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहना चाह रही हूं

Tue, 18 Jul 2023 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक शादीशुदा महिला ने गजब का ड्रामा कर डाला। उसने ऐसी मांग रखी कि जिसे सुनकर लोग चौंक उठे। फिलहाल, काफी देर तक महिला ने टावर पर चढ़कर ड्रामा किया। बाद में पुलिस आश्वासन के बाद नीचे उतरी।

विज्ञापन
Shivpuri wife wants to leave her husband and live with her lover climbed the tower
टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के मगरौनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पनघटा गांव में एक शादीशुदा महिला टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर पर चढ़कर अनोखी मांग रख डाली कि उसके प्रेमी को बुलाया जाए। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद यह ड्रामा शुरू होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश दी। महिला अपने प्रेमी को बुलाने पर अड़ी रही। करीब साढ़े तीन घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस सहित प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में नौ सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पनघटा गांव में महिला मधु मंगलवार सुबह सात बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नरवर थाना प्रभारी दीपक शर्मा और नायब तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे। यह महिला लगातार जितेंद्र नाम के व्यक्ति को बुलाने की मांग करने लगी। इस दौरान मगरौनी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा ने महिला को फोन किया और नीचे आने की समझाइश दी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। तहसीलदार ने भी उसे समाझाया। महिला के न मानने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान महिला टावर से नीचे न गिर जाए, इसलिए जाल आदि लगाने का काम भी किया गया। लेकिन बाद में महिला समझाइश के बाद करीब 10:30 बजे नीचे उतर आई।
विज्ञापन


महिला की जिद मैं रहूंगी प्रेमी के साथ...
पुलिस ने बताया कि पनघटा गांव की रहने वाली महिला शादीशुदा है। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। उसकी शादी खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति से झगड़े के बाद कई महीनों से वह मायके पनघटा में ही रह रही थी। महिला चाहती है कि पति उसके बड़े बेटे को रख ले और छोटा बेटा उसे दे दे। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। इस बात को लिखित में लेकर ही वह नीचे आने को राजी हुई। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की शादी दस साल पहले खनियाधाना क्षेत्र में आने वाले गांव मुहारी में रहने वाले युवक कल्याण से हुई थी। वह शराब पीने का आदी है और किन्नर के यहां ढोल बजाने का काम करता है। विवाद के बाद में महिला की मारपीट करता है। महिला अपने पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, तभी उसकी नजदीकी मगरौनी गांव के जितेन्द्र परिहार से हो गई। महिला के मां ने जितेंद्र परिहार पर कई आरोप लगाए हैं। महिला की मां ने बताया कि जितेन्द्र उनके पड़ोस में रहता है और उसकी पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया है। जितेन्द्र ने धोखे से हमारी जमीन बिकवा दी और उसकी बेटी को उसके पति से दूर कर दिया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed