{"_id":"6579d7275ccf9b689d0a2b56","slug":"shivpuri-wanted-to-become-rich-by-stealing-bikes-40-two-wheelers-worth-rs-20-lakh-recovered-two-arrested-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: बाइक चुराकर अमीर बनना चाहते थे, 20 लाख के 40 दोपहिया बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: बाइक चुराकर अमीर बनना चाहते थे, 20 लाख के 40 दोपहिया बरामद, दो गिरफ्तार
Wed, 13 Dec 2023 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:39 PM IST
सार
शिवपुरी जिले की कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके पास से 40 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। ये बाजारों और भीड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चुराते थे। उनका इरादा बाइक चुराकर अमीर बनने का था।
विज्ञापन
शिवपुरी में दो बाइक चोरों से बरामद गाड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा है, जो बाजारों और भीड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चुराते थे। उनका इरादा बाइक चुराकर अमीर बनने का था। पकड़े गए आरोपी बाइक चुराकर बेच देते थे। इसके अलावा इन बाइकों को काटकर इनके कलपुर्जे भी बेच देते थे। पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा उनके पास से 40 बाइक बरामद की गई हैं। इनकी कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके पास से 40 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि 12 दिसंबर को कोतवाली प्रभारी विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दरोंनी तिराहा सिंहनिवास रोड़ पर दो लोग चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में खड़े हैं, जिस पर से कोतवाली पुलिस द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर रोड पर दो संदिग्ध लोगों को बाइक ले जाते हुए पकडा।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
कोतवाली थाना टीआई विनय यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अरविंद रावत (30) पुत्र खच्चू राम रावत और देवेंद्र रावत (26) पुत्र पुराण सिंह रावत तेंदुआ थाना क्षेत्र के बेरौद गांव के रहने वाले है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी नशे के लिए पैसे और जल्द अमीर होने के लिए बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था। टीआई ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो इनकी शिनाख्त पर 40 बाइकें बरामद कीं जो इन्होंने चुराई थीं। टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा चोरी की हुई बाइकों को काटकर उनके पुर्जों को अलग-अलग कर बेचा जाता था। पुलिस ने चोरों ने ठिकानों से कटी हुई बाइकें और पार्टस बरामद किए गए है।