फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: The doctor who assaulted the patients was punished, suspended

Shivpuri: मरीजों से मारपीट करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज, निलंबित, ग्वालियर क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में अटैच

Thu, 08 Aug 2024 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:15 PM IST
सार

खोड़ स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर डॉ. अनुराग तिवारी को मरीजों के साथ मारपीट के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Shivpuri: The doctor who assaulted the patients was punished, suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के खोड़ स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर डॉ. अनुराग तिवारी को मरीजों के साथ मारपीट के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कुछ मरीज अपना इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। इन तीन घायलों के साथ डॉ अनुराग तिवारी ने मारपीट की थी और इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें डॉ अनुराग तिवारी मरीजों के साथ मारपीट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मारपीट के इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने भी खोड पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन दिया था और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अब संबंधित डॉक्टर को विभाग ने निलंबित कर दिया है और क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य केंद्र सेवाएं ग्वालियर में उनको अटैच किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि 31 जुलाई की रात में चंदन जाटव, गौरव जाटव, भानु जाटव एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इन घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शिवपुरी जिले के खोड़ स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां पर घायलों के उपचार को लेकर डॉक्टर मौजूद नहीं थे लेकिन प्रभारी डॉक्टर अनुराग तिवारी को कई बार कॉल किया गया, लेकिन वह नहीं आए। इस दौरान इन घायल ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद डॉक्टर को इस शिकायत का पता चला तो अस्पताल पहुंचे और वहां पर पहुंचकर घायलों की पिटाई कर दी थी। पिटाई के दौरान दूसरे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों ने दिया था ज्ञापन
डॉक्टर द्वारा तीन घायलों की पिटाई लगाए जाने के बाद यह मामला तूल पकड़ने पर भीम आर्मी के लोगों ने खोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर इस मामले में संबंधित डॉक्टर पर मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद डॉक्टर के पक्ष में भी नर्स व ब्राहण समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस मामले में डॉ अनुराग तिवारी का कहना था कि 31 जुलाई की रात को तीन घायल अस्पताल पहुंचे थे जो तीनों ही नशे में थे। तीनों का उपचार किया था लेकिन इन तीनों युवकों ने अस्पताल में हंगामा किया था। यह तीनों जच्चा बच्चा वार्ड में घुस गए इस दौरान मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed