फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Telecommunication facilities will be improved in Jyotiraditya Scindia parliamentary constituency

Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, 350 नए टावर लगेंगे

Fri, 22 Nov 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। इसके लिए 25 करोड़ की लागत से 350 नए टावर लगेंगे। ज्योतिरादित्य के संसदीय क्षेत्र में आने वाले शिवपुरी जिले में 1,395 गांव में बीएसएनएल की सेवाएं काम करेंगी।

विज्ञापन
Shivpuri Telecommunication facilities will be improved in Jyotiraditya Scindia parliamentary constituency
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी में बीएसएनएल की सेवाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी में 350 नए टावर लगाए जाएंगे। 25 करोड़ रुपये की लागत से टावर लगाए जाएंगे, जिसमें 2024-25 में काम पूरा किया जाएगा। इस दौरान शिवपुरी के 1,395 गांव में बीएसएनएल की सेवा काम करने लगेगी। बीएसएनएल के मध्यप्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक राधेश्याम परमार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वैसे बीएसएनएल के बारे में पिछले कुछ साल से यह बातें प्रचलित हैं कि बीएसएनएल है तो टावर मिलेगा ही नहीं। लेकिन अब इस धारणा को ज्योतिरादित्य सिंधिया चेंज करना चाहते हैं। इसी क्रम में अपने संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीएसएनएल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि गुना, शिवपुरी और अशोकनगर तीनों जिलों में जल्द बीएसएनएल की संचार सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। इस क्षेत्र में टावरों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है, जिससे नेटवर्क एरिया बढ़े।
विज्ञापन


25 करोड़ रुपये की लागत से होंगे कार्य
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी में 350 नए टावरों की स्थापना बीएसएनल करेगा। 25 करोड़ रुपये की लागत से इन टावरों का वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भारत संचार निगम के मुख्य महाप्रबंधक राधेश्याम परमार ने बीएसएनएल ऑफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में एक लाख नए टावर लगाए जा रहे
मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनल राधेश्याम परमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से संचार क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। पूरे देश में एक लाख नए टावर लगाए जा रहे हैं। शिवपुरी में अभी 350 नए टावर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें से 63 मोबाइल टावरों की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के सभी 1,395 गांव को बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं काम करेंगी। इसके लिए लगातार कार्य जारी है। आगामी दिनों में बीएसएनल अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा और नए टावर लगाकर संचार माध्यमों को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed