{"_id":"657da3586adc937d7506e6a8","slug":"shivpuri-news-two-smugglers-arrested-in-turtle-smuggling-case-through-duster-car-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: डस्टर कार से हो रही थी कछुए की तस्करी, पलटवाड़ा के पास दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: डस्टर कार से हो रही थी कछुए की तस्करी, पलटवाड़ा के पास दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 16 Dec 2023 06:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:47 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में डस्टर कार से कछुए की तस्करी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रावनवाड़ा पुलिस ने पलटवाड़ा के पास दो तस्करों दबोचा है।
विज्ञापन
रावनवाड़ा पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में रावनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डस्टर कार से कछुए की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से दो कछुए भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पलटवाड़ा के पास तेंदूखेड़ा तिराहा पर रावनवाड़ा थाना अंतर्गत पुलिस स्टॉफ द्वारा भ्रमण के दौरान रात नौ बजे एक ग्रे रंग की रिनाल्ड कंपनी की डस्टर कार क्रमांक MH-03, BC-3549 को रोका गया था, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा तेजी से कार भगाई गई, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और चेक किया गया। इसमें बैठा एक आरोपी श्यामलाल परते निवासी ग्राम मुण्डरई जिला सिवनी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अन्य दो आरोपी प्रभुदयाल पिता असाढू सरेयाम उम्र 45 साल निवासी ग्राम चनैनी थाना छपारा जिला सीवनी के कब्जे से एक भूरे रंग एवं एक लाल रंग के दोनों थैलों में तीन-तीन किलो के दो कछुए बरामद किए गए, जिनकी कीमत 14,000 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी चालक उमर फारूख पिता मो. कदीर शाह उम्र 32 साल निवासी छपारा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की रिनाल्ड कंपनी की डस्टर कार कीमत करीब पांच लाख रुपये जब्त की गई। आरोपीगण प्रभुदयाल सरेयाम, उमर फारूख, फरार आरोपी श्यामलाल परते के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/23 धारा-48 (क), 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
