फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News Boating stopped in Ramsar site lake due to Hyacinth tourists disappointed

Shivpuri: जलकुंभी के चलते रामसर साइट झील में नौकायन बंद, पर्यटक निराश, वन विभाग-प्रशासनिक अधिकारी बेखबर

Mon, 10 Jul 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 06:33 PM IST
सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में स्थित रामसर साइट सांख्यसागर झील की हालत इस समय खराब है। यहां पर चारों तरफ जगह-जगह पर जलकुंभी ने इसे घेर लिया है, जिससे पूरी झील की हालत खराब हो गई है। यहां आने वाले पर्यटकों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन
Shivpuri News Boating stopped in Ramsar site lake due to Hyacinth tourists disappointed
जलकुंभी से पटा रामसर साइट झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित रामसर साइट सांख्य सागर झील में जलकुंभी बढ़ने के कारण नौकायन भी बंद हो गया है। अब पूरी झील में चारो तरफ जलकुंभी है। नौकायन बंद हो जाने के बाद बारिश में यहां झील घूमने आने वाले पर्यटक नौकायन न होने से वन विभाग और पर्यटन विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि इतनी अच्छी रामसर साइट को वह देखने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर पानी में जलकुंभी बढ़ गई है और इसे हटाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन


माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर आने वाली इस रामसर साइट की देखभाल का जिम्मा वन विभाग के पास है। लेकिन यहां पर जलकुंभी उग जाने के बाद किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई गौर नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर बोट क्लब से राजकुमारी नौकायन का संचालन होता था और यह नौकायन बंद है। मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा इसका संचालन किया जाता है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने कई बार अधिकारियों के मामले में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पर्यटक बढ़े लेकिन नौकायन बंद...
इस समय बारिश का दौर शुरू होने बाद इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन रामसर साइट सांख्य सागर झील में जलकुंभी के कारण नौकायान बंद होने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है। पर्यटकों का कहना है कि शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। बीते दिनों यहां पर टाइगर लाए गए हैं, लेकिन दूसरी ओर जो अच्छे पर्यटन स्थल हैं, उनका ही सही ढंग से प्रबंधन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed