फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News 28 disabled people got free prostheses and calipers camp organized in Gwalior

Shivpuri News: 28 दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर्स मिला, ग्वालियर में आयोजित हुई शिविर

Sat, 06 May 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 06:50 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के 28 दिव्यांग लोगों को ग्वालियर जिले में आयोजित शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर्स का वितरण किया गया। यह शिविर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च एयरपोर्ट रोड ग्वालियर में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
Shivpuri News 28 disabled people got free prostheses and calipers camp organized in Gwalior
निशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर्स मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के दिव्यांग जनों को ग्वालियर में आयोजित एक शिविर में कृत्रिम अंग और कैलिपर्स का वितरण किया गया है। रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा दिव्यांग जनों का निशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर बीते 25-26 फरवरी को प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च एयरपोर्ट रोड ग्वालियर में आयोजित किया गया था। शिविर में शनिवार को शिवपुरी जिले के चयनित 28 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स का वितरण किया गया।

विज्ञापन


शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा जिले के चयनित 28 दिव्यांगों को ग्वालियर में आयोजित उपकरण वितरण शिविर के लिए विशेष वाहन से भेजा गया। इसके लिए दिव्यांगों को ग्वालियर भेजने और वहां से वापस आने की वाहन व्यवस्था सहित उनके चाय नाश्ता खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय विभाग से शिवकुमार सोनी, डीडीआरसी से डॉ दयाल सिंह राजपूत, विकास शर्मा एवं संबंधित जनपद के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी दिव्यांगों को लेकर ग्वालियर गए। वहां पर इन दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स दिलवाए। अब इनसे इन दिव्यांग जनों को जीवन संचालन सुलभ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed