फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: More than 100 sick after drinking thandai served at Shiv temple, rushed to hospital after vomiting

MP News: शिवपुरी में शिव मंदिर पर बटी ठंडाई पीने से 100 से ज्यादा बीमार, उल्टियां होने पर पहुंचे अस्पताल

Sun, 19 Feb 2023 06:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

शिवपुरी में महाशिवरात्रि पर बटी ठंडाई पीने से सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 39 पुरुष, 38 महिला और 30 बच्चों को भर्ती कराया गया था। इसके अतिरिक्त कई ऐसे भी थे जिनका बिना पर्चा बनाए ही उपचार करना पड़ा था।

विज्ञापन
Shivpuri: More than 100 sick after drinking thandai served at Shiv temple, rushed to hospital after vomiting
ठंडाई पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में महाशिवरात्रि पर बटी ठंडाई पीने से सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टियां होने लगीं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि अब सभी लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में आशीर्वाद हॉस्पिटल के सामने सोमेश्वर धाम मंदिर पर शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा था। इस शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से महिला, पुरुष सहित बच्चे दर्शन के लिए पहुंचे थे। रात्रि में आयोजकों द्वारा ठंडाई का प्रसाद बांटा गया। ठंडाई का प्रसाद पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। ठंडाई पीने के कुछ देर बाद ही लोगों को एकाएक उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने फतेहपुर क्षेत्र में ठंडाई पीने वाले लोगों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। रात तीन बजे जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन चुका था। खबर मिलते ही अतिरिक्त डॉक्टरों को भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए बुला लिया गया था। अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 39 पुरुष, 38 महिला और 30 बच्चों को भर्ती कराया गया था। इसके अतिरिक्त कई ऐसे भी थे जिनका बिना पर्चा बनाए ही उपचार करना पड़ा था। हालांकि सुबह होते-होते सभी मरीजों को बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार मिला है। आईसीयू में भर्ती 60 साल की गुन्ना सोनी के बेटे का कहना है कि ठंडाई को दूध, फ्रूट और ड्राईफ्रूट को मिलाकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ठंडाई बनाने के लिए दूध कोटा-भगोरा गांव से लाया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि खराब दूध की वजह से यह घटना घटित हुई है। फूड अधिकारी आशुतोष मिश्रा का कहना है कि वह उक्त ठंडाई का सैंपल लेने जा रहे हैं। जांच की बाद असल कारण सामने आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed