फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: disability certificate submitted by candidate in Patwari Recruitment Examination turned out to fake

Shivpuri: पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में लगाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र निकला फर्जी; अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 25 Feb 2024 11:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Feb 2024 11:46 PM IST
सार

Shivpuri Hindi News: पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज परीक्षण में एक अभ्यर्थी का दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी निकला है। इस मामले में अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Shivpuri: disability certificate submitted by candidate in Patwari Recruitment Examination turned out to fake
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित एक अभ्यर्थी का दिव्यांग श्रेणी का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, आजकल पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज परीक्षण किए जा रहे हैं। इसी बीच शिवपुरी में समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस 31 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, जिसमें एक अभ्यर्थी हंसराज मीणा ने मल्टी डिजीज श्रेणी का अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र पर संदेह होने पर उसे सत्यापन और पुष्टि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी की अध्यक्षता में गठित चिकित्सा जांच समिति को भेजा गया, जिसकी जांच में वह फर्जी निकला।
विज्ञापन


इसे लेकर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला मुरैना द्वारा भी बताया गया कि अभ्यर्थी हंसराज मीणा का दिव्यांग प्रमाण पत्र मुरैना से जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थी द्वारा लगाया गया निशक्तता प्रमाण पत्र कूट रचित है। इस प्रकार फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर शासकीय नौकरी लेने का प्रयास किया गया है, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में संबंधित अभ्यर्थी हंसराज मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed