फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Bullies are farming on pond concerned department is not taking any action

Shivpuri News: तालाब पर दबंग कर रहे हैं खेती, संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

Tue, 11 Jun 2024 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 08:21 PM IST
सार

यहां से नहर के पानी निकासी के लिए बनाई गई मोरी को भी तोड़ दिया है, जिससे बारिश का पानी इस तालाब में रुकता नहीं है। 

विज्ञापन
Shivpuri Bullies are farming on pond concerned department is not taking any action
तालाब पर दबंगों का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जनपद अंतर्गत ईटमा ग्राम पंचायत के ग्राम रायचंद खेड़ी में प्राचीन तालाब है। यह तालाब 1,160 बीघा एरिया में है। लेकिन इस तालाब पर दबंगों ने अपना कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं यहां पर दबंगों ने इस तालाब की एक पार तोड़ दी है। साथ ही यहां से नहर के पानी निकासी के लिए बनाई गई मोरी को भी तोड़ दिया है, जिससे बारिश का पानी इस तालाब में रुकता नहीं है। 

विज्ञापन


बारिश के कुछ ही दिनों बाद यहां का पानी खाली हो जाता है और दबंग लोग यहां पर हजारों बीघा में अपनी खेती करते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस मामले में जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह तालाब जल संसाधन विभाग के अधीन है, लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई गौर नहीं करता है। इस मामले में जल संसाधन विभाग के ईई को उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव ही नहीं किया।
विज्ञापन




पानी रोकने की बजाए हो रही है खेती
लोगों ने बताया है कि शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत ईटमा के रायचंद खेड़ी के तालाब का एरिया 1160 बीघा का है। कई वर्षों से 25 गांव के लिए सिंचाई के लिए नहर की सुविधा भी है। लेकिन नहर जगह-जगह से टूट गई है। इसके अलावा दबंग ने यहां पर कब्जा करते हुए तालाब की एक पार को तोड़ दिया है। इसके अलावा पानी निकासी के लिए बनाई गई मोरी को भी फोड़ दिया गया है, जिससे बारिश का पानी यहां कुछ समय ही ठहरता है और बाद में खाली हो जाता है। इससे दबंग लोगों को इसका फायदा होता है, वह यहां पर खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल गंगा संवर्धन अभियान सवालों के घेरे में
लोगों का कहना है कि एक ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जिले में प्रशासन जल गंगा संवर्धन अभियान चला रहा है, जिसमें प्राचीन तालाब, जल संरचनाओं के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जिले के रायचंद खेड़ी में जो प्राचीन तालाब हैं, उसके संरक्षण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। इस तालाब पर दबंगों द्वारा खेती की जा रही है और पूरे तालाब पर कब्जा किया हुआ है। लोगों ने इस तालाब से दबंगों का कब्जा मुक्त कराने और टूटी हुई पार व नाली सही कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed