फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Blasting is being done for construction of new bridge on Rapi river

Shivpuri: रेपी नदी पर नए पुल निर्माण में की जा रही ब्लास्टिंग, एकत्रित हुआ मलबा बारिश में बन जाएगा खतरा

Mon, 17 Jun 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

रेपी नदी पर नए पुल निर्माण में ब्लास्टिंग की जा रही है। नदी में एकत्रित हुआ मलबा बारिश में खतरा बन जाएगा। पवा मंदिर और जलप्रपात पर परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Shivpuri Blasting is being done for construction of new bridge on Rapi river
पुल निर्माण में ब्लास्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में कोलारस ब्लॉक के ग्राम पवा बसई की रेपी नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। इस दौरान इस नए पुल को बनाने वाली कंपनी ब्रज कॉरपोरेशन द्वारा पुल निर्माण में नियमों की अनदेखी जा रही है। संबंधित निर्माण कंपनी द्वारा नदी के बीचो-बीच ब्लास्टिंग कर निकाले जा रहे मलबे को नदी के बीच में इक्ट्ठा किया जा रहा है।

विज्ञापन


ब्लास्टिंग के दौरान खंडा और अन्य सामग्री नदी के बीच-बीच में एकत्रित की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में ही बारिश प्रारंभ होने वाली है और यह मलबा जो नदी के बीच में स्थित है, आगे जाकर पवा के प्रसिद्ध मंदिर और जल प्रपात के झरनों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन




पवा पर प्राचीन जलप्रपात है। इसके अलावा प्राचीन मंदिर भी स्थित है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश के दौरान नदी में एकत्रित किया गया यह मलबा आगे जाकर इन पर्यटक और मंदिर के लिए खतरा हो जाएगा। मंदिर से जुड़े संबंधित धर्म प्रेमियों द्वारा इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। संबंधित ब्रज कारपोरेशन के अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पवा मंदिर से जुड़े धर्मप्रेमियों ने इस मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed