फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Residents are troubled by the decaying road in Shivpuri railways and municipality are unable to get repairs

Shivpuri: खस्ताहाल सड़क से रहवासी परेशान, रेलवे और नगर पालिका मिलकर नहीं करा पा रही मरम्मत

Mon, 31 Oct 2022 07:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 07:51 AM IST
सार

शिवपुरी में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिना बारिश के ही गड्ढे में पानी भरा रहता है, जिसके चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Residents are troubled by the decaying road in Shivpuri railways and municipality are unable to get repairs
खस्ताहाल सड़क से जनता परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के सर्किट हाउस रोड से बायपास होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क की हालत बिना बारिश के भी काफी खराब है। रास्ते पर पर सीसी सड़क के आगे रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली रोड पर एक बड़ा गड्ढा है, जिसमें पानी भर जाने के चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बायपास मार्ग से रेलवे स्टेशन तक यहां पर जो सीसी सड़क जाती है वह सड़क नगरपालिका के जिम्मे आती है जबकि दूसरी ओर एक छोटा टुकड़ा रेलवे के अंतर्गत आता है, लेकिन दोनों ही विभाग मिलकर खस्तहाल सड़क के छोटे से हिस्से को सुधरवा नहीं पा रहे हैं। गड्ढे में बिना बारिश के ही पानी भरा रहता है।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। यात्रियों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में रेलवे और नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग को सही करने का काम नगरपालिका का है। नगर पालिका और रेलवे एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। एक छोटा सा सड़क का टुकड़ा दो विभाग के आपस में सामंजस्य ना होने के कारण सुधर नहीं पा रहा है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों का कहना है कि बायपास सर्किट हाउस रोड से सीधे तौर पर शॉर्टकट रास्ते से रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है, लेकिन इस मार्ग को सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed