फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Prime Minister National Apprenticeship Fair organized at Shivpuri ITI Center

Shivpuri: ITI केंद्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, युवाओं को रोजगार देने की हुई पहल

Fri, 19 May 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 May 2023 02:39 PM IST
सार

शिवपुरी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय मेले में रोजगार देने के लिए गेल इंस्टीट्यूट गुना, मदरसन गुजरात और किर्लोस्कर देवास कंपनी ने शिरकत की।

विज्ञापन
Prime Minister National Apprenticeship Fair organized at Shivpuri ITI Center
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के आईटीआई में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में आई कंपनियों ने आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया। मेले में 160 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया था। पंजीयन कराने वाले युवाओं का संबंधित कंपनियों ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान उन्हें कंपनी द्वारा दिए जा रहे वेतन और काम के बारे में जानकारी दी गई। कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद आवेदक युवाओं का चयन किया।

विज्ञापन


शिवपुरी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य नितिन मंदसौर वाले ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला में सफल आवेदकों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत प्रतिमाह स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस मेले में तीन कंपनियों ने शिरकत की। अब यह कंपनियां चयन के बाद संबंधित आवेदक युवकों को रोजगार देंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेले में रोजगार के लिए आए एक युवा पवन जाटव ने बताया कि उन्होंने यहां पर आई एक कंपनी ने उनका साक्षात्कार लिया है और उसका चयन हो गया है और अब वह संबंधित कंपनी के स्थल पर काम करेंगे। मेले में आए युवा विशाल तिवारी ने बताया कि इस तरह के मेले आयोजित होते रहना चाहिए उन्होंने भी इस अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लिया और कंपनी में उनका चयन रोजगार के लिए हो गया है। मेले में शिवपुरी आईटीआई केंद्र के अप्रेंटिसशिप एडवाइजर शशांक मित्तल, प्लेसमेंट ऑफिसर दिलीप बर्मा, दीपक गुप्ता, दीपक अहिरवार, सुरेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed