{"_id":"641db8bf7e5151898a0a3bb5","slug":"people-took-to-the-streets-to-oppose-rahul-gandhi-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शिवपुरी में लोग उतरे सड़कों पर, नारे लगे- राहुल गांधी शर्म करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शिवपुरी में लोग उतरे सड़कों पर, नारे लगे- राहुल गांधी शर्म करो
Fri, 24 Mar 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 08:21 PM IST
सार
मप्र के शिवपुरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को जमकर नारेबाजी की गई और राहुल गांधी शर्म करो-शर्म करो के नारे लगे।
विज्ञापन
शिवपुरी में विरोध प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र के शिवपुरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को जमकर नारेबाजी की गई और राहुल गांधी शर्म करो-शर्म करो के नारे लगे।
शिवपुरी के राठौर समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में पट्टी लेकर यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राठौर ने कहा कि सूरत कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। अदालत ने राहुल गांधी द्वारा एक वक्तव्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारे में प्रयोग की गई शब्दावली को उचित नहीं माना है। इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद यह सिद्ध हो गया है कि राहुल गांधी आदतन अनर्गल बयान देते हैं।
राहुल गांधी को सुनाई सजा का किया स्वागत
विरोध प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय ने राहुल गांधी को सुनाई सजा का अभिनंदन है, स्वागत है। राहुल गांधी ने समाज में विद्वेष फैलाने जाति की अस्मिता पर हमला बोलकर सामाजिक पाप किया है। समाज में घृणा और जातियों को ऊंच-नीच की भावना से तिरस्कृत करना, न संविधान सम्मत है और ना ही सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से उचित है।
विज्ञापन
शिवपुरी के पूर्व विधायक भी हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी के पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ने कहा कि राहुल गांधी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि किस तरह दूसरे देशों में जाकर भारत को अपमानित किया जाए साथ ही कहा कि यह सामान्य बात नहीं है कि एक बड़े राजनीतिक दल का नेता रोज झूठ और अनाप-शनाप बोलता रहे। बार-बार आग्रह करने के बाद भी ऐसा काम करता रहे, जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि अब तो न्यायालय के फैसले से भी यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी इस देश के सबसे गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं।