फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Peacock dancing in the forest was hunted with a slingshot

Shivpuri: जंगल में नाच रहे मोर का गुलेल से कर दिया शिकार, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग के किया हवाले

Mon, 12 Feb 2024 04:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 04:59 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले के कोलारस वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम संगेस्वर में ग्रामीण शिकारी द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को करने का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मोर का शिकार करते हुए इस ग्रामीण शिकारी को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। शिकारी को पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग के हवाले कर दिया। 
 

विज्ञापन
Peacock dancing in the forest was hunted with a slingshot
जंगल में नाच रहे मोर का गुलेल से कर दिया शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम संगेस्वर में एक ग्रामीण ने खाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार डाला, लेकिन ग्रामीणों की सजकता से उक्त शिकारी ग्रामीण को पकड़ लिया गया। ग्रामीण को मोर का शिकार करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर फारेस्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन

गुलेल से किया शिकार
एसडीओ फारेस्ट एमके सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर ग्राम संगेस्वर के ग्रामीणों ने फारेस्ट को सूचना दी कि गांव में पचावली निवासी गोविंदा वाल्मिकी नाम के एक ग्रामीण ने राजस्व के जंगल में विचरण कर रहे एक मोर को गुलेल मारकर उसका शिकार कर लिया। गोविंदा को मोर मारते हुए गांव के लोगों ने देख लिया तो उन्होंने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फारेस्ट की टीम ने मृत मोर को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला दर्ज कर मोर का पीएम कराया गया
वन विभाग द्वारा मोर का पीएम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपित गोविंदा के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में गोविंदा ने स्वीकार किया कि उसने मोर का शिकार उसका मांस खाने के लिए किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed