{"_id":"62bae7cdae491a194663ce87","slug":"mp-panchayat-chunav-anil-sharma-former-vice-president-of-shivpuri-nagar-palika-will-have-to-stay-away-from-the-district-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जिलाबदर, तीन माह तक रहना होगा जिले से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जिलाबदर, तीन माह तक रहना होगा जिले से दूर
Tue, 28 Jun 2022 05:06 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:06 PM IST
सार
शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा पर कलेक्टर ने जिलाबदर की कार्यवाही की है। तीन महीने के लिए वह शिवपुरी समेत आसपास के जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
शिवपुरी के कांग्रेस नेता अनिल शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी के कांग्रेस नेता और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी को कलेक्टर ने तीन महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पिछले दिनों अनिल शर्मा अन्नी ने भी राजनीतिक द्वेष की वजह से अपने खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की आशंका व्यक्त की थी।
जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से आदतन अपराधी को जिलाबदर घोषित किया है। उन्हें शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार आदतन अपराधी अन्नी उर्फ अनिल शर्मा निवासी झांसी तिराहा के पास कृष्णपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली को जिलाबदर घोषित किया जाता है। उसके शिवपुरी जिले तथा उसे समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया गया है।