फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP LS Election: Scindia will file nomination for the first time as a BJP candidate on April 16

MP LS Election: BJP प्रत्याशी के तौर पर पहली बार 16 अप्रैल को पर्चा भरेंगे सिंधिया, पिछली बार यहीं से हारे थे

Wed, 03 Apr 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अप्रैल को पहली बार भाजपा से अपना नाम निर्देशन पत्र भरेंगे। इस बार भाजपा ने उन्हें गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
MP LS Election: Scindia will file nomination for the first time as a BJP candidate on April 16
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से 16 अप्रैल को अपना नाम निर्देशक पत्र भरेंगे। यह जानकारी शिवपुरी में भाजपा की गुना लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में दी गई। बैठक गुना शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी और पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ की मौजूदगी में हुई थी। 
विज्ञापन


प्रबंध समिति की बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना नाम निर्देशन पत्र भरेंगे। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता नाम निर्देशन पत्र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन


पहली बार भाजपा से पर्चा दाखिल करेंगे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भाजपा से अपना नाम निर्देशन पत्र भरेंगे। इस बार भाजपा ने उन्हें गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, लेकिन तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी केपी यादव से वह चुनाव हार गए थे। लगभग सवा लाख वोटों से सिंधिया यह चुनाव हार गए थे। वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश में दल बदल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर मप्र में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में मेंबर बनाया और इसके बाद में केंद्र में मंत्री भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध समिति बैठक हुई संपन्न
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से शिवपुरी में गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ ने संबोधित कर 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर  6-6 घंटा रुककर समय दे। सभी लाभार्थी से संपर्क कर उनके घरों में झंडा लगे साथ ही हर लाभार्थी से संपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार की जन हितैषी योजनाओं की चर्चा कर बताना है और हर बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाकर बूथ विजय के संकल्प के साथ आपको बूथ जिताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed