फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP LS Election: Priyadarshini Raje Scindia looking cool, played carrom in election campaign, talked to village

MP LS Election: प्रचार के तनाव से दूर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, चुनावी प्रचार में खेला कैरम, ग्रामीण से की बात

Wed, 24 Apr 2024 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें मोदी-सिंधिया की जोड़ी एवं विकास की योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। ग्राम बैसरवास में उन्होंने कुछ देर कैरम भी खेला।

विज्ञापन
MP LS Election: Priyadarshini Raje Scindia looking cool, played carrom in election campaign, talked to village
शिवपुरी में प्रचार के दौरान प्रियदर्शनी सिंधिया कैरम खेलने के लिए रुकीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके परिवारजनों द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तो विभिन्न सभाएं कर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य भी प्रचार में लगे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने भी संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान ग्रामीणजनों से मुलाकात कर अपने पति के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन


युवा के साथ खेला कैरम
संसदीय क्षेत्र में अपने प्रचार के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ग्राम बैसरवास में अचानक अपना वाहन रोककर एक युवा के साथ उसके घर तक गई। वहां पर परिवार के साथ मुलाक़ात कर कैरम का खेल खेला। 30 मिनट तक यह रोमांचक खेल चला, जिसके बीच सिंधिया ने चहकते हुए युवा से कहा चीटिंग मत करो।
विज्ञापन


नुक्कड़ सभा में गिना रही हैं मोदी की योजनाएं
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें मोदी-सिंधिया की जोड़ी एवं विकास की योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिन भर में करीब 6 से 7 गांवों में ग्रामीणजनों से मुलाकात कर अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed