फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP LS Election: Jyotiraditya Scindia's wife Priyadarshini will also participate in the election campaign.

MP LS Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी भी उतरेंगी चुनाव प्रचार में, महिला वोटों को साधेंगी प्रियदर्शनी

Fri, 29 Mar 2024 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 08:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय हो गया है जिसमें वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम के दौरान अपने पति के लिए जनाधार बढ़ाने का काम करेंगीं। 

विज्ञापन
MP LS Election: Jyotiraditya Scindia's wife Priyadarshini will also participate in the election campaign.
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी चुनाव प्रचार करेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अब उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी जनता के बीच जाकर अपने पति के लिए वोट मांगेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय हो गया है जिसमें वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम के दौरान अपने पति के लिए जनाधार बढ़ाने का काम करेंगीं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे एक अप्रैल को ग्वालियर से शिवपुरी जिले के ग्रामीण इलाकों में से एक खोड़ में मातृशक्ति कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां पर महिलाओं के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। खोड़ में आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधिया समर्थक नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। खोड़ में होने वाले मातृशक्ति कार्यक्रम के लिए शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य नेताओं की ड्यूटी यहां लगाई गई है, जिससे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पहुंचें।
विज्ञापन


पहले कांग्रेस के लिए मांगे वोट अब भाजपा के लिए मांगेंगी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी अपने पति के लिए वोट मांगे थे और विभिन्न स्थानों पर आमसभा में और जनता के बीच संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया था। वर्ष 2019 में ज्योतिरादित्य को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उस हार के बाद हुए दलबदल के कारण अब राजनीतिक पार्टियां भी बदली हैं और अब प्रियदर्शनी राजे कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। पूर्व के प्रचार में प्रियदर्शनी राजे ने इस संसदीय क्षेत्र में अपने पति द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख अपनी सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान किया था। इसके अलावा शिवपुरी शहर में उन्होंने एक रोड शो भी निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र में कई मातृशक्ति कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजी सिंधिया एक अप्रैल से 3 अप्रैल तक गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में रहेंगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मातृशक्ति कार्यक्रम रखे गए हैं, जिनमें महिलाओं से संवाद करेंगे व मुलाकात कार्यक्रम होंगे। 1 अप्रैल को शिवपुरी के खोड़, पिछोर चंदेरी में यह सम्मेलन रखे गए हैं। इसके बाद 2 अप्रैल को मुंगावली और अशोकनगर में मातृशक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके बाद 3 अप्रैल को गुना के म्याना और बदरवास में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed