फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP: Jaivardhan Singh taunt on Scindia, said- If Jyotiraditya is a cannon then why BJP gave charge to Tomar

Shivpuri: जयवर्धन सिंह का सिंधिया पर तंज, कहा- ज्योतिरादित्य अगर तोप हैं तो भाजपा ने तोमर को प्रभार क्यों दिया

Thu, 10 Aug 2023 01:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 01:52 PM IST
सार

MP Politics: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवपुरी दौरे के दौरान कहा कि अगर सिंधिया तोप हैं तो भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को प्रभार क्यों दिया है।

विज्ञापन
MP: Jaivardhan Singh taunt on Scindia, said- If Jyotiraditya is a cannon then why BJP gave charge to Tomar
जयवर्धन ने सिंधिया पर फिर कसा तंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे। कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने अपने दौरे के दौरान एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। जयवर्धन सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर तोप हैं तो नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने क्यों चुनाव का प्रभार एमपी में दिया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि अब सिंधिया जी का भविष्य भाजपा के हाथ में है। शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो विधायक जनता के मत को बेचकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। इसके अतिरिक्त अन्य नेताओं का कांग्रेस में स्वागत है। शिवपुरी दौरे के दौरान जयवर्धन सिंह ने पोहरी विधानसभा में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके स्वागत में शहर को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


35 करोड़ में बेचकर चले गए, उनकी कांग्रेस में वापसी नहीं होगी: जयवर्धन
विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने के सवाल पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारी स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है, जो प्रत्येक प्रत्याशी की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही नाम फायनल करेगी। जब उनसे पूछा कि जो पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, अब वो पुन: कांग्रेस में आ रहे हैं, तो उनकी वापसी क्यों हो रही है। इस पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो विधायक रहते हुए अपना मत 35 करोड़ में बेचकर चले गए थे, उनकी कांग्रेस में वापसी नहीं होगी, इसके अलावा जो किसी अन्य वजह से चले गए थे ओर वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दूसरे दिन अमित शाह भोपाल के चक्कर लगा रहे हैं: जयवर्धन
जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी स्थिति बेहद खराब है, क्योंकि यहां शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा है। इसलिए तो हर दूसरे दिन अमित शाह भोपाल के चक्कर लगा रहे हैं। चूंकि अब भाजपा की स्थिति प्रदेश के नेता नहीं संभाल पा रहे तथा वे आपस में ही एक-दूसरे को शिकस्त देने में जुटे हुए हैं, इसलिए अब प्रदेश की भाजपा को केंद्र के नेता संभाल रहे हैं। करैरा नगर में फूटा तालाब के पास स्थित दो मजारों पर कई पीढ़ियों से उर्स का आयोजन किया जा रहा है। उसमें शामिल होने के लिए जयवर्धन सिंह ने करैरा में मजारों पर चादर चढ़ाई, इसके बाद बाबा का बाग बगीचा में दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सहित अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया पलटवार
वहीं, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने जयवर्धन सिंह के तंज पर पलटवार किया। सलूजा ने कहा कि 'जयवर्धन सिंह जी , सिंधिया जी तोप थे , तोप है और तोप रहेंगे..वो सांसद भी है , केंद्रीय मंत्री भी है....लेकिन आपकी पार्टी ने तो आपको तमंचा भी नहीं समझा....समझा होता तो आपको कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति , चुनाव समिति , स्क्रीनिंग समिति किसी में तो शामिल करते....जबकि इन समितियों में कई अयोग्य लोगों की भरमार है....वहीं आपका नाम नदारद है...'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed