फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Assembly Election 2023 Jyotiraditya Scindia in Shivpuri Targeted Congress Over Farmers Loan Waived Off

MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- मुझसे झूठे प्रमाण पत्र बंटवाए गए

Sat, 04 Nov 2023 12:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Nov 2023 12:23 PM IST
सार

Election in MP 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खरई में आयोजित आमसभा में ये आरोप लगाए। 

विज्ञापन
MP Assembly Election 2023 Jyotiraditya Scindia in Shivpuri Targeted Congress Over Farmers Loan Waived Off
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में 26 लाख किसानों को झूठे कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। इतना ही नहीं मुझसे भी झूठे प्रमाण पत्र वितरित करवाए गए।

विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि, ‘उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन ये एक सफेद झूठ था। सिंधिया ने कहा कि शिवराज सरकार आई तो ब्याज मुक्त योजना के तहत 11 लाख किसानों का ब्याज माफ किया गया। इस तरह से 2 हजार 300 करोड़ रुपए का ब्याज माफ किया गया है। 

विज्ञापन

जनता से पूछा ऐसी सरकार को गिराना चाहिए कि नहीं-

आमसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की 15 महीने की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीएम को 15 महीने की सरकार में कभी इस इलाके में आते हुए देखा था। 15 महीने के कार्यकाल में बॉलीवुड हीरोइन के साथ केवल कार्यक्रम किए गए, लेकिन जनता की समस्या नहीं देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाए

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खरई की आमसभा में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। सिंधिया ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है। वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश बहुत पीछे था, लेकिन जब से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। इसके बाद सड़क, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए। आज मप्र में केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण मप्र विकास व प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed