फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Madhya Pradesh: Relationship embarrassed in Shivpuri, father raped 11 year old daughter

Madhya Pradesh: शिवपुरी में रिश्ते शर्मसार, पिता ने किया 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म

Wed, 14 Sep 2022 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 05:17 PM IST
सार

शिवपुरी में पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मां बेटी को थाने ले गई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Relationship embarrassed in Shivpuri, father raped 11 year old daughter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने ही अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर डाली। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला इंदार थाना इलाके के इंदार गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले आरोपी शराब पीकर अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। एक दिन उसने पत्नी को पीट कर घर से भगा दिया था। पत्नी अपनी बड़ी बेटी को लेकर मायके चली गई। बाद में आरोपी पति ससुराल पहुंचा और 11 वर्षीय बड़ी बेटी को ले जाने की बात कही। पत्नी आने के लिए राजी नही हुई, लेकिन आरोपी पति बेटी को लेकर आ गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को आरोपी पिता शाम के समय घर से बेटी को साथ लेकर निकला, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही आरोपी पिता बेटी को एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। हैवान पिता ने धमकी भी दी कि किसी को कुछ बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।  बालिका घर पहुंची और मामा को फोन लगाया। उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। मां ने ससुराल पहुंचकर बेटी को संभाला और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नाबालिग बालिका की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed