फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   'Let Pritam Lodhi become MLA, we will take care of you', BJP candidate said - such statements are a trick

MP Politics: 'प्रीतम लोधी को MLA बन जाने दो, तुम्हें देख लेंगे', BJP प्रत्याशी बोले- ऐसे बयान कांग्रेस की चाल

Mon, 04 Sep 2023 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 07:55 PM IST
सार

 प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी करके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि उनके नाम पर कुछ लोधी समाज के कांग्रेसी मानसिकता के लोग अन्य समाजों को धमकाते हैं।

विज्ञापन
'Let Pritam Lodhi become MLA, we will take care of you', BJP candidate said - such statements are a trick
पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए प्रीतम लोधी लगातार चर्चाओं में हैं। अब प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी करके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि उनके नाम पर कुछ लोधी समाज के कांग्रेसी मानसिकता के लोग अन्य समाजों को धमकाते हैं कि प्रीतम लोधी को विधायक बन जाने दो, हम तुम्हें देख लेंगे। ऐसे लोग इस प्रकार के कृत्य चुनाव के समय ही करते हैं। ऐसे लोगों से मेरा कोई वास्ता नहीं है। ऐसे लोगों का मैं बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता हूं चाहे वह मेरा भाई ही क्यों न हो।
विज्ञापन


इस तरह का एक वीडियो प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद प्रीतम लोधी ने ऐसे लोगों को कांग्रेस की विचारधारा वाला बताया है और असामाजिक तत्व कहा है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आई थीं कि लोधी समाज के कुछ लोग प्रीतम लोधी के नाम पर लोगों को धमका रहे हैं। इन खबरों का खंडन करने के बाद अब प्रीतम लोधी ने स्वयं आगे जाकर वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है किस तरह की धमकी से ना डरें। भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी करने के अलावा बताया है कि कुछ लोगों जबर्दस्ती इस क्षेत्र का माहौल खराब करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले दिनों 39 लोगों को प्रदेश में अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है जिसमें शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। पिछोर विधानसभा सीट से पिछले 6 बार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सिंह यहां से विधायक निर्वाचित होते हुए आ रहे हैं। पिछोर विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नई रणनीति के तहत आचार संहिता लगने से पहले ही प्रीतम लोधी को यहां से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। जिससे यहां पर प्रीतम को प्रचार के लिए पूरा समय मिल सके। पूर्व के दो चुनाव मे प्रीतम लोधी काफी कम मतों से कांग्रेस उम्मीदवार केपी सिंह से हारे हैं इसलिए इस बार भाजपा ने पुन: तीसरी दफा पिछोर से प्रीतम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed