फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Kota Student Kidnap MP Student seen with 2 boys in Jaipur Police get CCTV Footage

Shivpuri News: कोटा में किडनैप हुई छात्रा का CCTV फुटेज आया सामने, जयपुर में दो युवकों के साथ दिखाई दी

Wed, 20 Mar 2024 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 02:45 PM IST
सार

Sehore News: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही शिवपुरी की छात्रा के अपहरण मामले में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। 18 मार्च का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कोटा पुलिस भी यहां जांच करने पहुंची है। सीसीटीवी के आधार पर युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kota Student Kidnap MP Student seen with 2 boys in Jaipur Police get CCTV Footage
कोटा में किडनैप हुई छात्रा का CCTV फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के बैराड़ निवासी रघुवीर धाकड़ ने 18 मार्च की रात को कोटा के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रघुवीर बैराड़ के लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक हैं। पिता ने पुलिस को बताया है कि 18 मार्च को दोपहर 3 बजे उनके मोबाइल पर बेटी की किडनैपिंग का मैसेज आया था। जिसमें बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधी फोटो भी बदमाशों ने भेजी थी।

विज्ञापन


कुछ फोटो में बेटी के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा था। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा था कि रघुवीर की बेटी को किडनैप कर लिया गया है। उसे जिंदा छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी है। सोमवार शाम तक रुपए जमा करने को कहा था। उन्होंने इतने रुपए नहीं होने और बंदोबस्त करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद पुलिस को फोटो और मैसेज भेजकर वो खुद शिवपुरी से कोटा के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात की है। उन्होंने जल्द से जल्द जांच कर बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाने की बात कही है। पीड़ित बच्ची के पिता से भी मंत्री सिंधिया ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि बेटी को वापस लाना अब मेरी जिम्मेदारी है। वह आपकी बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है। इधर, कोटा पुलिस ने छात्रा की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पिता को कोचिंग इंस्टीट्यूट लेकर गई। कोचिंग ने छात्रा के रजिस्ट्रेशन से इनकार किया है, इसलिए अब तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed