फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jyotiraditya Scindia started dancing on the Bundeli folk song on stage

MP News: बुंदेली लोकगीत पर मंच पर थिरकने लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 07 Feb 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

MP News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंच पर थिरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर नाच रहे हैं और ताली बजाकर महिलाओं को भी उत्साहित कर रहे हैं। यह घटनाक्रम शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र का है। 
 

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia started dancing on the Bundeli folk song on stage
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में मंगलवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस हितग्राही सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बुंदेली लोकगीत गायिका गीता देवी ने एक गीत बनाया था, जिसे उन्होंने मंच पर अपने साथियों के साथ गाया। इस गीत पर श्री सिंधिया भी थिरकने को मजबूर हो गए। अब श्री सिंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बुंदेली गायिका गीता देवी ने बनाया सिंधिया के लिए गाना
शिवपुरी जिले के बामौरकलां की रहने वाली बुंदेली लोकगीत गायिका गीता देवी ने बताया कि मंगलवार को जब सिंधिया उनके क्षेत्र में आए तो उनके लिए उन्होंने एक गाना बनाया था, जिसे उन्होंने मंच से गाया। इस गाने पर सिंधिया मंच पर ही मंत्र मुक्त हो गए और थिरकते नजर आए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सामने मौजूद महिलाओं को भी इस गाने पर मंच से उत्साहित किया। बुंदेली गीत गायिका गीता देवी ने बताया कि वह 15 सालों से बुंदेली गाने गा रहीं हैं और विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुति देती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब सिंधिया उनके क्षेत्र में आए तो उन्होंने सिंधिया के लिए गाना बनाया था जिसके बोले थे चंदन, वंदन, अभिनंदन है श्रीमंत महाराज आपका। दुनिया में हो नाम आपका, आदि। यह बोल इस गीत के थे।
विज्ञापन


लाडली बहना पर भी बनाया गाना हो चुका है लोकप्रिय
मशहूर बुंदेली लोकगीत गायिका गीत देवी इस क्षेत्र की मशहूर गायिका हंै। क्षेत्र में विभिन्न मंचों पर अपनी विभिन्न प्रस्तुति देती हैं। विधानसभा चुनाव से पहले लाडली बहना योजना लागू होने के बाद उन्होंने लाडली बहना पर भी एक सॉन्ग बनाया था। यह यूट्यूब पर काफी फेमस हुआ और इस गीत को यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गीता देवी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ स्थानीय स्तर पर बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुति देती हैं उनके साथी शिवम कवि गीत लिखते हैं और अन्य साथी इस पर म्यूजिक बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed