फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jyotiraditya Scindia addressed the street meeting

LS Polls: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, बोले- अबकी बार 400 पार का नारा देश का मिशन

Tue, 23 Apr 2024 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

LS Polls: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके परिवारजनों द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना संसदीय क्षेत्र के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मायापुर व मुहासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा देश का मिशन बन गया है।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia addressed the street meeting
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंधिया ने कहा कि देश में तीसरी बार जनता की मदद से भाजपा की सरकार बनने वाली है, जिसमें गुना लोकसभा क्षेत्र के भी योगदान की जरूरत है। सभी उपस्थित लोगों से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा को वोट देने की अपील की। सिंधिया ने कहा कि देश में हो रहे विकास कार्य बताते हैं कि किस तरह से भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है। सिंधिया ने अपने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुहासा में भी नुक्कड़ सभा संबोधित की।

विज्ञापन


सबको मिल रहा है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
नुक्कड़ सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज किसान हो या महिला या कोई गरीब हो या युवा सबको विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अवसंरचना विकास से लाभ मिल रहा है। सभा के दौरान सिंधिया ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की वह 7 मई को घरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकलकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करते हुए कमल के चिंह पर अपने वोट का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं। इस वोट से अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन


देश में हो रहे विकास से गुना भी अछूता नहीं
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार का फायदा मिल रहा है। सिंधिया ने कहा कि देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उससे गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां हर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजना चल रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हो, चाहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व लाडली बहना योजना हो इन सब का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से आज 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। आज गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य की मोदी गारंटी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed