फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Jyotiraditya called Uma Bharti his aunt, revealed their special relationship and created Lodhi vote bank.

MP politics: ज्योतिरादित्य ने उमा भारती को बताया अपनी बुआ, खास रिश्ते का किया खुलासा और साधा लोधी वोट बैंक

Sat, 16 Mar 2024 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के पिछोर-खनियांधाना में अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने कई कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरे के दौरान सिंधिया ने इस लोधी बाहुल्य क्षेत्र में उमा भारती की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Jyotiraditya called Uma Bharti his aunt, revealed their special relationship and created Lodhi vote bank.
शिवपुरी में सिंधिया ने उमा को अपनी बुआ बताया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के खनियांधाना व पिछोर में अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने पूर्व सीएम उमा भारती को अपनी बुआ बताया है। पिछोर व खनियांधाना के दौरे के दौरान सिंधिया ने मंच से कहा कि उमा भारती उनकी बुआ हैं और उनका आशीर्वाद और स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है।
विज्ञापन


सिंधिया ने मंच से कहा कि उनकी आजी अम्मा (स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया) ने उमा भारती को बेटी की तरह प्यार दुलार देकर उनका पालन पोषण महल में किया। बाद में वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी और केंद्र में मंत्री भी बनीं। मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि उनका प्यार और दुलार मुझे मिला। इस तरह से रिश्ते में वह मेरी बुआ हुई तो मैं उनका भतीजा हुआ। 
विज्ञापन


शिवपुरी जिले के पिछोर-खनियांधाना में अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने कई कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरे के दौरान सिंधिया ने इस लोधी बाहुल्य क्षेत्र में उमा भारती की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र में दो लाख से ज्यादा लोधी
गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कारण यह है कि उन्हें वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर इस लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार ज्योतिरादित्य हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। पिछोर खनियांधाना के अपने दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य की लोधी वोट बैंक पर नजर है। कारण यह है कि शिवपुरी जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोधी वोट हैं। इसके अलावा पूरे संसदीय क्षेत्र में देखा जाए तो दो लाख से अधिक लोधी वोट हैं और उमा भारती की तारीफ करके सिंधिया ने इस लोधी वोट बैंक पर भी अपनी नजरें लगाई हैं, ताकि उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान इस लोधी समाज का अच्छा खासा समर्थन मिल सके।

जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं लोधी
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में लोधी समाज को बड़ा वोट बैंक माना जाता है। पूरे संसदीय क्षेत्र को देखा जाए तो संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह सीटों पर करीब 2 लाख लोधी हैं। इसलिए पूरे संसदीय क्षेत्र में जीत-हार में लोधी महत्वपूर्ण फैक्टर रहेगा। इसमें शिवपुरी विधानसभा, पिछोर विधानसभा क्षेत्र, कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अलावा अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में लोधी हैं। इसके अलावा लोधी समाज के प्रीतम लोधी अभी हाल ही में पिछोर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। इस विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में लोधी हैं और 30 साल बाद इस विधानसभा सीट को भाजपा जीतने में कामयाब रही है। 30 साल से यहां पर कांग्रेस के केपी सिंह लगातार विधायक बनते आ रहे थे। 


आपका विश्वास और मेरा प्रयास साथ में मिलकर करेंगे चौगुना विकास
शिवपुरी में अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों के बीच में हृदय का संबंध है। हम एक दूसरे के लिए मर मिटने के लिए भी तैयार रहते हैं। मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुना, शिवपुरी और अशोकनगर क्षेत्र की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए पुनः मौका दिया है। यह क्षेत्र मेरा दिल का टुकड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का साथ सबका विकास, आपका विश्वास, मेरे प्रयास से मिलकर क्षेत्र का चौगुना विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed