फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   In Shivpuri, two youths were blackened by garlands of slippers, six arrested

MP News: छेड़छाड़ के आरोप लगाकर दो युवकों से बदसलूकी, चप्पलों की माला पहनाकर मुंह पर पोती कालिख, छह गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 05:31 PM IST
सार

शिवपुरी में दो युवकों से भरेबाजार बदसलूकी गई। छेड़छाड़ के आरोपों पर उनके मुंह पर कालिख पोती गई और उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
In Shivpuri, two youths were blackened by garlands of slippers, six arrested
शिवपुरी में दो युवकों को चप्पल की माला पहनाकर घुमाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दो युवकों से भरेबाजार बदसलूकी गई। छेड़छाड़ के आरोपों पर उनके मुंह पर कालिख पोती गई और उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया है। सातवां आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव का है। यहां रहने वाले सात लोगों पर दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे, ग्रामीणों ने उनके मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात खिलाफ पुलिस आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानो, साइना बानो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यहां पर छेड़छाड़ का मामला जांच में सही नहीं पाया गया। इसलिए एक पक्ष पर ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed