फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   In Shivpuri, the United Front started the movement for the restoration of old pension

Shivpuri: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बढ़ा आक्रोश, संयुक्त मोर्चा ने त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का किया शंखनाद

Sun, 09 Jul 2023 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

पिछले सात वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। जिसको लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 11 जुलाई को 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।

विज्ञापन
In Shivpuri, the United Front started the movement for the restoration of old pension
बैठक करते संयुक्त मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर मध्यप्रदेश शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगों की पूर्ति हेतु समय-समय पर ध्यानाकर्षण करवाया जाता रहा है। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य बन गया है, जहां पिछले सात वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है, जिससे कर्मचारियों में निराशा और सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 26 सूत्रीय मांगों को लेकर त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 11 जुलाई मंगलवार को रैली कर माननीय मुख्यमंत्री मुख्य सचिव महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को शाम 4:30 बजे सौंपा जाएगा। इस संदर्भ में जिला कार्यालय पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक गत दिवस संपन्न हुई।
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश पांडे, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष तारिक सिद्धकी, जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, अपाक्स के जिलाध्यक्ष दुबे जी बाथम, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव राजेंद्र जैन वैधजी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, पटवारी संघ के गोपाल प्रधान, गोविंद श्रीवास्तव, सहायक पशु चिकित्सा संघ की श्रीमती अंजना गौर, लघु वेतन संघ के धीरज सिंह राजपूत, कर्मचारी कांग्रेस के अतर सिंह धानुक, पूर्व प्रदेश सचिव महेश शर्मा, वन संघ के दुर्गा प्रसाद ग्वाल, कर्मचारी कांग्रेस के नागेंद्र रघुवंशी आदि ने ज्ञापन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगें
मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना नियुक्ति दिनांक से लागू की जाए, प्रदेश में अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ की जाए। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर की राशि का भुगतान किया जाए। नये शिक्षा संवर्ग में नियुक्त अध्यापक संवर्गों को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed