फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Fire was set in the collector's office to suppress the scam done in the land acquisition branch

Shivpuri: भू-अर्जन शाखा में किए गए घपले को दबाने लगा दी थी कलेक्टर कार्यालय में आग, तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े

Mon, 20 May 2024 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 May 2024 06:42 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में आग लगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीन आरोपियों के नाम रूप सिंह परिहार, राहुल परिहार और जितेंद्र पाल बताए गए हैं। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने शिवपुरी में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Fire was set in the collector's office to suppress the scam done in the land acquisition branch
तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में आग लगाने के मामले में 18 मई को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की पड़ताल के दौरान जब कलेक्टर कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो दो लोग कलेक्टर कार्यालय में आग लगाते हुए देखे गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद 30 सदस्यीय पुलिस टीम बनाई गई। अज्ञात आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में अभी आरोपियों से पूछता जारी है। तीनों आरोपियों ने पुलिस जांच के दौरान उक्त अपराध करना व घटना करना स्वीकार किया है। शासन की राशि का घपला करने के मामले में रिकवरी के प्रयास में पुलिस जुट गई है। इनके अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया है कि उक्त प्रकरण में विवेचना और अन्य साक्ष्यों को एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। जिसमें भू-अर्जन शाखा से संबंधित दस्तावेजों का मिलान सहित अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका है। इसको लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


दो एफआईआर के बाद पुलिस ने पकड़े आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थीं। पहली एफआईआर कलेक्टर कार्यालय की शाखा में आग लगाने की और दूसरी एफआईआर भू-अर्जन शाखा में घपले की, जिसमें कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक ललित कुमार शर्मा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने राकेश कुमार ढोढी तत्कालीन आहरण एवं संवितरण अधिकारी शिवपुरी, दीपक खटीक सहायक ग्रेड- 3 भू अभिलेख शाखा शिवपुरी, रूप सिंह परिहार जल संसाधन विभाग के अलावा रचना, राजपाल, गोमती व सुखवती के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा दबाने लगाई आग
जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो कलेक्टर कार्यालय के मौजूद स्टाफ के द्वारा जो संदिग्ध के फोटो देखे गए हैं, उसमें रूप सिंह परिहार और राहुल परिहार होना जैसे व्यक्ति बताया गया। इन फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर जब और पड़ताल की गई तो सामने आया कि पिछोर में लोउर नदी परियोजना अंतर्गत भू-अर्जन मामले में भू-अर्जन शाखा लोअर नदी परियोजना के अंतर्गत प्राइवेट कंपनी मेंटेना में काफी समय से काम कर रहे ऑपरेटर राहुल सिंह परिहार ने शाखा में फर्जीवाड़ा कर बिल लगाकर 6 लाख के भुगतान की जगह पर 26 लाख के फर्जी बिल लगाकर भुगतान हासिल किया। जिसपर पुलिस ने एक अलग से एफआईआर दर्ज की। इस एफआईआर के बाद जब आरोपियों की तलाश की गई तो पुलिस ने एक कड़ी से दूसरी कड़ी मिलाते हुए भू-अर्जन शाखा में घपला करने और कलेक्टर कार्यालय में उक्त फाइलों के जलाने के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है।


20 लाख का घपला दबाने रचा पूरा खेल
पुलिस ने अपनी जांच के दौरान बताया है कि पिछोर के न्यू कोर्ट रोड निवासी युवक रूप सिंह परिहार जो एक प्राइवेट मेंटेना कंपनी में भू-अर्जन शाखा का काम देखता था। उसके द्वारा बीते दिनों यहां पर भू-अर्जन शाखा में 6 लाख के बिल की जगह 26 लाख का भुगतान कराकर 20 लाख रुपए का घपला किया गया था, जिसमें इन फाइलों को जलाने के लिए इसने षड्यंत्र रचा और दो लोगों को अपने साथ शामिल किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में जिस शाखा में यह फाइनलें रखी थीं, वहां पर पेट्रोल की बोतल ले जाकर यहां पर आग लगाई गई, इसके बाद यह भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed