फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Due to the negligence of the lineman in Shivpuri, a young man died due to electrocution

Shivpuri: लाइनमैन की लापरवाही के चलते करंट लगने से युवक की मौत, बिजली के खंभे पर पांच घंटे तक लटका रहा शव

Sun, 09 Jul 2023 08:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा कर पांच घंटे तक खंभे से नहीं उतारने दिया शव। बिजली कंपनी के सुपरवाइजर और ऑपरेटर सहित तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद माने परिजन।

विज्ञापन
Due to the negligence of the lineman in Shivpuri, a young man died due to electrocution
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना अंतर्गत बारई गांव में बिजली कंपनी के एक लाइनमैन की लापरवाही के चलते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया और संबंधित लापरवाह लाइनमैन पर मामला दर्ज करने की मांग की। इस मांग के बीच जिस युवक को करंट लगा था उसका शव बिजली खंभे पर पर पांच घंटे तक लटका रहा। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर बिजली कंपनी के सुपरवाइजर और ऑपरेटर सहित तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पांच घंटे बाद युवक के शव को बिजली के खंभे से उतारने पर परिजन राजी हुए। 

विज्ञापन


इधर, एमपीईबी के अधिकारियों ने लापरवाह आउट सोर्स कर्मचारी लाइनमैन और ऑपरेटर पर कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही पीड़ित को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर का डीओ बांधने के लिए खंभे पर चढ़ा था युवक 
बताया जा रहा है कि बारई गांव का रहने वाले 25 साल के विनोद कुशवाह पुत्र बृजेश कुशवाह की रविवार को करंट लगने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक विनोद कुशवाह को बिजली कंपनी के एक आउट सोर्स लाइनमैन बंटी पुरी ने परमिट का हवाला देते हुए बिजली के ट्रांसफॉर्मर का डीओ बांधने के लिए बिजली के लिए खंभे पर चढ़ा दिया था। इसी दौरान विनोद कुशवाह को करंट लग गया। उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त लाइनमैन की लापरवाही के चलते विनोद कुशवाह की मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव उतारने से पहले आरोपी लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इसी मांग को लेकर शव करीब पांच घंटे तक बिजली के लंबे पर ही लटका रहा। लोगों ने आरोप लगाए कि आउट सोर्स के पद पर पदस्थ लाइनमैन बंटी पुरी विनोद कुशवाह को कुछ पैसे का लालच देकर अक्सर इस तरह के कार्य नियम विरुद्ध करवाता रहता था। बदरवास थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिजली विभाग के लाइनमैन बंटी पुरी, एमपीईबी के सुपरवाइजर और ऑपरेटर अविनाश जाटव और बिजली कंपनी के ठेकेदार (अज्ञात) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला मौके पर दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed