फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Body of Congress polling agent Krishnapal, missing since the day of voting, found in Shivpuri

Shivpuri: कांग्रेस पोलिंग एजेंट का मिला शव; मतदान के बाद से था लापता, पुलिस ने बताया हत्या का कारण

Mon, 27 Nov 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

Congress Polling Agent Krishnapal: मतदान के दिन से लापता कांग्रेस पोलिंग एजेंट का शव कुएं से मिलने पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पोलिंग एजेंट की अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Body of Congress polling agent Krishnapal, missing since the day of voting, found in Shivpuri
मृतक कांग्रेस पोल एजेंट कृष्णपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के महोबा डामरोन के एक कांग्रेसी नेता की हत्या का मामला सामने आया है। कांग्रेस पोलिंग एजेंट 17 नवंबर को मतदान की शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए एक कुएं से कांग्रेस पोलिंग एजेंट की लाश बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते उक्त कांग्रेस नेता की हत्या हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
‘प्रेम प्रसंग में की गई हत्या
पुलिस ने बताया कि भौंती थाना क्षेत्र के महोबा डामरोन से कृष्णपाल (38) पुत्र गंधर्व सिंह चौहान मतदान वाले दिन से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कृष्णपाल विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट बना था। हालांकि मतदान के बाद वह लापता हो गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने भौंती थाना में दर्ज कराते हुए गांव के गजराज उर्फ गज्जू पुत्र हरनाम कुशवाह पर संदेह जाहिर किया। पुलिस ने उक्त संदेही से पूछताछ की और मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह होने पर गजराज उर्फ गज्जू पुत्र हरनाम कुशवाह और उसकी पत्नी धनवंती को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में दंपति ने पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने लाश बरामद की।
विज्ञापन

 
कुंए में मिला शव
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कृष्णपाल के गजराज की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके खेत पर बने कुएं से कृष्णपाल का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गजराज और उसकी पत्नी धनवंती के अलावा वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बताया है कि हरदास और एक अन्य का नाम भी सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed