फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Atiq Ahmed's convoy passed through Shivpuri, mafia said - I did not hatch any conspiracy from jail

Atiq Ahmed: शिवपुरी से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, माफिया बोला- मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची

Wed, 12 Apr 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 09:27 AM IST
सार

शिवपुरी में रूके इस काफिले के बीच अतीक अहमद ने मीडिया से कहा, आपकी वजह से मैं सुरक्षित हूं। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Atiq Ahmed's convoy passed through Shivpuri, mafia said - I did not hatch any conspiracy from jail
शिवपुरी में मीडिया से बात करता अतीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज ले जा रही है। इसी बीच कुछ समय के लिए माफिया अतीक अहमद को आज (बुधवार) शिवपुरी जिले के सुरवाया थाने में रोका गया। इसके बाद पुलिस का काफिला शिवपुरी से झांसी के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन


माफिया बोला मीडिया की वजह से सुरक्षित हूं
शिवपुरी में रूके इस काफिले के बीच अतीक अहमद ने मीडिया से कहा, आपकी वजह से मैं सुरक्षित हूं। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं। मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची। छह साल से मैं जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें,  प्रयागराज की जयंतीपुरम कॉलोनी में 24 फरवरी को उमेश पाल की दिनदहाड़े घर के बाहर गोली-बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक अहमद उसके भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन समेत पूरे परिवार को पुलिस ने नामजद किया है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अतीक अहमद से पूछताछ करने के लिए कोर्ट में एक सप्ताह पहले वारंट के तहत अर्जी दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली थी। कुछ वक्त पहले भी एक केस के सिलसिले में अतीक को गुजरात से यूपी ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed