फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Action against accused for selling liquor despite it being dry day

Shivpuri: ड्राई डे होने के बावजूद भी बेच रहा था शराब, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में हुई कार्रवाई

Sat, 27 Jan 2024 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले में 26 जनवरी को कलेक्टर द्वारा ड्राई डे घोषित किया गया था। इसके बाद भी एक व्यक्ति द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी, जिसे पकड़ कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Action against accused for selling liquor despite it being dry day
ड्राई डे होने के बावजूद भी बेच रहा था शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा 26 जनवरी 2024 को घोषित ड्राई डे पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन, धारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कोलारस क्षेत्रांतर्गत सघन क्षेत्र गश्त कर सख्ती से पालन कराया गया।

विज्ञापन


2200 किलो लहान मौके पर नष्ट
इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 65 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य दो मामलों में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई व 2200 किलो लहान मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक सतीश जयंत की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed