{"_id":"63526abb599d3e2e3d5aa7bf","slug":"a-moving-car-caught-fire-destroyed-in-a-few-minutes-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: चलती कार में लगी आग, चंद मिनटों में हुई खाक, बाल-बाल बचे चालक और यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: चलती कार में लगी आग, चंद मिनटों में हुई खाक, बाल-बाल बचे चालक और यात्री
Fri, 21 Oct 2022 03:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:17 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वह चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। हालांकि, इसमें सवार चालक और यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गूडर रोड पर शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में आग लगने के बाद इस वाहन में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। कार में आग लग जाने के बाद वाहन पूरी तरह से खाक हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कार में उस समय ड्राइवर के अलावा अन्य सवारियां भी बैठी थी। लेकिन जैसे ही कार के इंजन में आग लगी, दोनों कार से तुरंत निकल गए। बताया जा रहा है कि यह कार जमशेदपुर टीकमगढ़ से खनियाधाना में रात को एक पच लेकर आए थे। गाड़ी चालक सुबह जाते वक्त अचानक रास्ते में गाड़ी में से चिंगारी निकलने लगी और अचानक इस गाड़ी ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग के बाद चालक और गाड़ी में सवार लोगों ने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। गाड़ी में अचानक आग लगने का प्राथमिक कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। कार में आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
