{"_id":"61f8c242891a40356c7b94a8","slug":"shivpuri-truck-rammed-into-no-entry-several-vehicles-crushed-scooter-riding-father-son-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: नो एंट्री में घुसा ट्रक, कई वाहनों को कुचला, स्कूटर सवार पिता-पुत्र हुए गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: नो एंट्री में घुसा ट्रक, कई वाहनों को कुचला, स्कूटर सवार पिता-पुत्र हुए गंभीर घायल
Tue, 01 Feb 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:46 AM IST
सार
शिवपुरी में शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने नो एंट्री में घुसकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद नाली में घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में नशे में धुत एक ट्रक डायवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं, स्कूटर सवार एक पिता-पुत्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज लिए भर्ती किया गया। मामला गुना बायपास स्थित सिया मैरिज गार्डन के पास का है। सोमवार को नशे में धुत एक घोड़ा ट्रक चालक यातायात पुलिस के बाद भी रोकने से नहीं रुका और नो एंट्री में वाहन लेकर घुसा था, पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने उसके पीछे लगी थी। पुलिस से बचने के लिए वाहन चालक तेज गति से ट्रक को चला रहा था। स्पीड ज्यादा होने से बेकाबू वाहन चालक ने बाइक, स्कूटी व कार को कुचल डाला।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालत कोटा-राजस्थान से कोटा स्टोन लेकर बनारस जा रहा था। ट्रक चालक कृष्ण धाकड़ शिवपुरी का निवासी है। बनारस जाने से पहले वह बस स्टैंड के पास अपने घर जाने के लिए नो एंट्री क्षेत्र में घुसते हुए गुना बायपास से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक कृष्ण धाकड़ व क्लीनर दोनों शराब के नशे में धुत्त थे और तेजी से ट्रक को दौड़ा रहे थे। इसी दौरान सिया मैरिज गार्डन के पास घोड़ा ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ा और वह रोड किनारे खड़ी एक बाइक, कार सहित स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मरता हुआ रोड किनारे एक नाली के आगे खाली प्लॉट में जा घुसा। घटना में आसपास के दुकानदार व अन्य राहगीर बाल-बाल बच गए, लेकिन स्कूटी सवार पिता पुत्र मुकेश, कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक व क्लीनर दोनों ने अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। दोनों ने ट्रैफिक सूबेदार अरूण सिंह जादौन को अपशब्द भी कहे। घटना के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसने ट्रक चालक व क्लीनर के साथ मारपीट शुरू कर दी, लेकिन सूबेदार ने दोनों को भीड़ से बचाकर सीधे कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली में भी दोनों ने नशे में पुलिस के साथ अभद्रता की। घटनास्थल पर लोहे का काम करने वाले दुकानदार ने बताया कि वह दुकान के आगे लोहे की एंगल को बनाने का काम कर रहा था, उसी समय अचानक से यह ट्रक उसके आगे से तीन वाहनों को कुचलता हुआ प्लॉट में घुस गया। वह भी इस घटना में बाल-बाल बच गया। अचानक से मौत को सामने आया देख दुकानदार, आसपास के लोग व अन्य राहगीरों काफी दहशत में हैं।