{"_id":"61b47a7cb73aba55492b1d4b","slug":"shivpuri-three-atms-were-targeted-two-atms-were-cut-with-a-gas-cutter-and-crooks-flew-away-with-42-lakh-rupees-did-black-spray-on-cameras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: तीन एटीएम को बनाया निशाना, दो को गैस कटर से काटकर 42 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: तीन एटीएम को बनाया निशाना, दो को गैस कटर से काटकर 42 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे
Sat, 11 Dec 2021 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:46 PM IST
सार
शिवपुरी में चोरों के गिरोह ने शुक्रवार-शनिवार की रात तीन एटीएम पर धावा बोला। दो एटीएम काटे और 42 लाख रुपये गायब कर दिए, वहीं तीसरे एटीएम से कुछ नहीं गया। चोरों ने बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन
शिवपुरी में चोरों ने दो एटीएम काटकर 42 लाख रुपये उड़ा लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के तीन ATM को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बायपास पर पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूर स्थित SBI के दो एटीएम को गैस कटर से काटा और लाखों रुपए चुराकर ले गए।
एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि ग्वालियर बायपास के पास लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर 22.89 लाख रुपये और आधा किमी दूर कमलागंज के दूसरे एटीएम से 19.26 लाख रुपये चुरा लिए। मौके पर एडिशनल एसपी, SDOP सहित भारी पुलिस पल तैनात है। वहीं अब स्निफर डॉग टीम को बुलाया गया है। जो अब जांच पड़ताल में जुटी है। चोरों ने एक्सिस बैंक के एक एटीएम को भी निशाना बनाया, पर वहां से वो कुछ नहीं ले जा सके।

बचने के लिए रंग दिए सीसीटीवी कैमरे
शिवपुरी में चोरों ने दो एटीएम काटकर 42 लाख रुपये उड़ा लिए
- फोटो : अमर उजाला
एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि चोरों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। लेकिन एक एटीएम के बाहर लगा कैमरा सुरक्षित है, जिसकी फुटेज देखी जा रही हैं। चोरों ने शटर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसी की नजर नहीं पड़ी। एटीएम का चौकीदार भी नदारद था।