{"_id":"61eadceb0bd05260352d4d43","slug":"shivpuri-the-lock-in-the-oxygen-plant-opened-on-seeing-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: मंत्री को देखते ही खुल गया ऑक्सीजन प्लांट में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: मंत्री को देखते ही खुल गया ऑक्सीजन प्लांट में लगा ताला
Fri, 21 Jan 2022 09:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:48 PM IST
सार
करैरा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 4 महीने पहले बन चुके ऑक्सीजन प्लांट में महीनों से ताला लगा था लेकिन जैसे ही राज्य मंत्री निरीक्षण करने पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी ताला खोलने लगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का ताला खोलता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में चार महीने पहले बन चुके ऑक्सीजन प्लांट में लटका ताला राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रमेश प्रसाद खटीक को देखते ही खुल गया। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिले में करीब 4 महीने पहले ही ये ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है, वहीं मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मिल सके इसलिए इसका विधिवध उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके ऑक्सीजन प्लांट में महीनों से ताला लटका है।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की पोल उस वक्त खुली जब राज्य मंत्री खटीक प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे, उन्हें सामने देखते ही विभाग का कर्मचारी गेट में लगा ताला खोलने लगा। राज्य मंत्री ने जब इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी तो स्वास्थ्य विभाग ने जवाब में कहा कि प्लांट निर्माण करने वाले ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया है।
राज्य मंत्री खटीक ने कोरोना संक्रमित वार्डों का भी निरीक्षण किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई कोरोना वार्डों में संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है,जबकि जिले में हर दिन नए प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए।